भाजपा और उनके संगीत साथी आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध के दोषी हैं: अखिलेश यादव

Published on July 30, 2026 | Views: 275

भाजपा और उनके संगीत साथी आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध के दोषी हैं: अखिलेश यादव

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा और उनके संगी-साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के दोषी हैं।
अखिलेश यादव ने कहा देश की आस्थावान जनता का मानना है कि भाजपा और उनके संगी-साथियों ने ‘श्रद्धा में सेंधमारी’ करते हुए जिस तरह ‘दान-पात्र’ से चढ़ावा-चंदा चोरी की है, गुप्त दान में महा-घपले किये हैं, दान की रसीद दी ही नहीं है या दान के बदले नकली रसीद छपवाकर दी है, ⁠अपने लोगों को कौड़ियों के दाम में अयोध्या की जमीनें खरीदवाकर, फिर उसे बीसों गुना दाम में करोड़ों में मंदिर को बेचकर ट्रस्ट के ‘धर्म-खाते’ को लूटा है। जमीन के सौदे के अशुभ लाभ को आपस में बाँटा है। ईमानदार लोगों द्वारा आपत्ति किये जाने पर उन्हें हटाया है। ⁠हर जगह अपने भ्रष्ट लोग सेट किये हैं, चोरी की राशि की बरामदगी को दर्ज नहीं कराया है। जाँच में कुछ भी ‘उल्लेखनीय’ नहीं है, ये कहकर गुमराह किया है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत मिटाए हैं। जिनकी खुद की जाँच चल रही है। उनसे जाँच करवाई है, बिना किसी की जिम्मेदारी तय किये, ट्रस्ट के उच्चस्थ पदाधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है। मंदिर का धन और बहुमूल्य धातुओं को बोरों में भरकर कहीं और पहुँचाया है।
ये अक्षम्य ‘महापाप’ है। इसीलिए ‘लोकधन की लूट’ का मुद्दा लोक-संसद तक पहुँचाना और उठाना, हम सब का धर्म सम्मत कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी।

Category: Delhi


Latest News