Published on July 13, 2026 | Views: 320
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की एक मीटिंग जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में बजाज एजेंसी नुमाइश रोड पर सम्पन्न हुई, हुई जिसमें विशेष तौर पर ऑटोमोबाइल सोसायटी के व्यापारियों ने भाग लिया, जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया कि मीटिंग में भरतपुर शहर में चारों तरफ चल रहे विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों को जो परेशानिया आ रही है उन पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से कुम्हेर गेट से हीरादास तक सभी रास्तों को आमजन के लिए बन्द कर दिया है , जिससे किसी भी प्रकार से ग्राहक ऑटो मोबाइल बाजार में प्रवेश नहीं कर पा रहा है, जिससे व्यापारी अपनी दुकानों पर बैठ कर सिर्फ धूल फांक रहा है, कई दिनों से हालत यह है कि अधिकांश दुकानदारों की बौनी तक नहीं हुई, लेबर की तनख्वाह जेब से देनी पड़ रही है, वहीं एक बड़ी संख्या में छोटी छोटी दुकानें या मैकेनिक जो रोज कमाते है तभी रोज खा पाते हैं, को जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा हैं, ऐसे ही कई मिस्त्रियों का कहना था कि महीने के खर्चे तो लगे बँधे है साहब, पर रोज की थोड़ी बहुत कमाई भी सड़क (रास्ता) बन्द करने से बिल्कुल ही खत्म हो गई, जबकि बच्चों की स्कूल फीस, किताब कॉपी, मकान का किराया, बिजली का बिल, दवाइयां,राशन सभी तो जरूरी हैं धंधा बन्द होने से हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं, और यह एक दो हफ्ते का नहीं सालों का चक्कर लग रहा है क्यों कि कुम्हेर गेट पर बनने वाला फ्लाईओवर जल्द तो बनने वाला है नहीं,
ऐसा ही मानना वांह के दुकानदारों का है, मैन रास्तों तो छोड़ो टूटे फूटे वैकल्पिक रास्तों को भी बन्द कर दिया गया है, जबकि नियमानुसार कोई भी ऐसा कार्य जिससे मुख्य रस्ते बन्द करने पड़े, तो वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था करना, यह नियम भी है, पर यंहा नियमों की धज्जियां उड़ा, आमजनता को परेशान किया जा रहा है , यहीं बस स्टैंड भी है जिससे अनेक लोगों,बुजुर्गों, मरीजों, के आवागमन का मुख्य रास्ता भी यही हीरादास से कुम्हेर गेट है,,
प्रशासन को तुरन्त वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था सुचारु करनी चाहिए,। इसका सीधा असर दुकानों की बिक्री और व्यापारियों की आजीविका पर पड़ रहा है।
कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र गोयल ने कहा कि बाजार में पहले की तुलना में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। कई दुकानदारों के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय तक ऐसी स्थिति बनी रही तो अनेक छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट और गहरा सकता है। जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि अभी कुछ दिनों पूर्व व्यापार महासंघ ने तोड़ फोड़ के अंतर्गत आने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए मुआवजे की माँग को लेकर एक आंदोलन किया था जिसके समझौते के तहत प्रशासन ने पीड़ित व्यापारी को मुआवजे के रूप में जगह उपलब्ध कराने का लिखित सहमति पत्र भी दिया था, लगातार प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ सम्पर्क बनाया हुआ है उसमें भी कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है जबकि पहले जिन दुकानदारों को दुकानें दूसरी जगह देनी है दे देते तो यह दुकानदार वंहा शिफ्ट हो जाते और फिर फ्लाईओवर का कार्य शुरू करा देते जिससे व्यापारियों के रोजगार पर लटक रही तलवार का असर कम हो जाता और किसान भाइयों के काम के समय उन्हें भी परेशानी नहीं होती,
यह समस्या सिर्फ हीरादास कुम्हेर गेट की नहीं पूरे भरतपुर में चारों और यही हाल है, बारिश का मौसम शुरू हो चुका है जिस दिन भी ढंग से बारिश हो गई उस दिन शहर में कल्पना कीजिए कैसा नरक बन जाएगा,व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन और ग्राहकों की आवाजाही के लिए जल्द से जल्द सुगम वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित समय में पूरा कराया जाए, ताकि बाजार की रौनक लौट सके और व्यापार सामान्य हो सके।
महासंघ का कहना है कि व्यापारी विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के साथ व्यापार और आम नागरिकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है। अन्यथा मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा इस दौरान बिजेन्द्र बबलू, राकेश कपूर, लतेश गोयल, दीनदयाल, विष्णु जैन इत्यादि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे
Category: Rajasthan