"लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर एत्मादपुर के मॉडल स्कूल ग्राउंड में प्रतिमा अनावरण एवं विशाल जनसभा कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन

Published on June 30, 2026 | Views: 146

"लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर एत्मादपुर के मॉडल स्कूल ग्राउंड में प्रतिमा अनावरण एवं विशाल जनसभा कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन

आगरा एत्मादपुर में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती व प्रतिमा अनावरण व जनसभा कार्यक्रम,मुख्य अतिथि ओम बिरला. लोकसभा अध्यक्ष, प्रो. राम शंकर राव शिंदे. सभापति विधान परिषद महाराष्ट्र, दत्तात्रेय भारणे, कृषि मंत्री महाराष्ट्र, केशव बघेल , कैबिनेट रैंक प्राप्त म.प्र.. रामराव वडकुते. सांसद, राज्य सभा महाराष्ट्र, गोपी चंद्र पडुलकर .सदस्य विधान परिषद, महाराष्ट्र, पूजा पाल विधायक व उपाध्यक्ष भाजपा उ.प्र.. सांसद राजसभा नवीन जैन, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डॉ. बबीता सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवानसिंह कुशवाह, चौ. बाबूलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित गणमान्य जन की गरिमामई उपस्थिति में मॉडल स्कूल ग्राउंड, एत्मादपुर में संपन्न हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल व मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रो. रामशंकर राव शिंदे जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अतिथि गण द्वारा लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पुरखे गौरवशाली थे, लोक माता अहिल्याबाई होल्कर ने 12776 विधर्मियों, आक्रमणकारियों द्वारा जो तोड़े गये थे उनको पुनर्स्थापित कर जीर्णोद्धार कराया, कश्मीर से कन्या कुमारी तक, कामरूप से कच्छ तक सड़कों, धर्मशालाओं, कुएँ बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में जागृति आती है, जागृति से चेतना का निर्माण होता है, समाज सत्ता की प्राप्ति करता है। उन्होंने सभी 12 ज्योर्तिलिंग का नाम लेते हुए बताया कि तुगलक, बाबर इल्तुतमिश आदि विधर्मियों ने मंदिरों को तोड़ने का कार्य किया लोक माता अहिल्या बाई ने उन्हें बनाने का कार्य किया इन सभी तीर्थ स्थानों का ही नहीं सभी शक्तिपीठों का जीर्णोद्धार कराया। 300 वीं जयंती पर मोदी सरकार ने सिक्का जारी कर लोकमाता को सम्मानित किया, उन्होंने नारी शसक्तीकरण की मिसाल कायम की अपने पति के साथ सती होकर प्रजा और सनातन धर्म की भलाई के लिए जीवन लगा दिया, लोकमाता अहिल्या बाई होलकर सर्वसमाज की है, सभी की भलाई के लिए कार्य किया और सुशासन,सनातन की प्रतीक हैं,केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है, जब वह अपने महापुरुषों, इतिहास और संस्कृति का सम्मान करता है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत का संचालन करने वाले लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की गरिमा बनाए रखने के साथ सभी सांसदों, विशेषकर महिला सांसदों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया है।

उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देशभर में खंडित और ध्वस्त किए गए अनेक मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अतुलनीय भूमिका निभाई। काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, केदारनाथ, महाकाल, ओंकारेश्वर, घृष्णेश्वर, रामेश्वरम, भीमाशंकर, नागेश्वर, बैद्यनाथ सहित अनेक तीर्थों के पुनरुद्धार में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

प्रो. एस पी सिंह बघेल ने कहा कि होल्कर वंश का इतिहास पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का इतिहास है। सूबेदार मल्हार राव होल्कर ने अपने साहस, नेतृत्व और अनेक विजयी युद्धों के बल पर मालवा में होल्कर राज्य की स्थापना की और उसे नई पहचान दी। उनके बाद लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने आदर्श शासन, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा और जनकल्याणकारी कार्यों से पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सम्मान देते हुए उनके नाम पर विभिन्न संस्थानों का नामकरण किया है तथा उनके जीवन और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

प्रो. बघेल ने समाज के युवाओं से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने गणित और अंग्रेजी की पढ़ाई को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार में सफलता दिला सकती है।

उन्होंने युवाओं को केवल डिग्री प्राप्त करने के बजाय रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार पदों पर कार्यरत समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे समाज के जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता करें।

प्रो. एस पी सिंह बघेल ने कहा कि समाज को अपनी जयंती और सामाजिक आयोजनों में सर्वसमाज को आमंत्रित कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर हैं।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि केवल शोर मचाने से परिवर्तन नहीं आता, बल्कि निरंतर प्रयास, शिक्षा, संगठन और समाज सेवा के माध्यम से ही राष्ट्र और समाज का विकास संभव है।

विशिष्टि अतिथि,महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शंकर राव शिंदे ने कहा कि महारानी बनने के लिए सिंहासन चाहिए, लोकमाता बनने को करोड़ों लोगों का जन विश्वास चाहिए, जैसे भगवान राम अयोध्या के नहीं पूरे देश के हैं, भगवान कृष्ण मथुरा के नहीं, शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के नहीं संपूर्ण देश के हैं इसी प्रकार लोक माता मालवा की नहीं पूरे देश की लोक माता हैं।
मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन, उनका त्याग, उनकी सेवा तथा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए किया गया उनका समर्पण आज भी देश और दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक संकटों के बीच भी अद्वितीय धैर्य, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। लगभग तीन शताब्दी पूर्व स्थापित उनका शासन, प्रशासन और न्याय व्यवस्था आज भी सुशासन का आदर्श प्रस्तुत करती है। संवेदनशील प्रशासन, गरीबों के प्रति न्याय और जनकल्याणकारी शासन की उनकी अवधारणा आज भी देश की शासन व्यवस्था को प्रेरित करती है।

लाेक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव ने संसार के कल्याण के लिए विषपान किया, उसी प्रकार लोकमाता अहिल्याबाई ने समाज के दुख, पीड़ा और संकटों को अपना मानकर अपना संपूर्ण जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने ऐसा शासन स्थापित किया, जिसमें नीति, न्याय, संवेदना, धर्म, आध्यात्मिकता और संस्कृति का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने देश के विभिन्न राज्यों में आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का जागरण किया। उन्होंने अनेक प्राचीन मंदिरों, तीर्थस्थलों और धार्मिक धरोहरों का पुनर्निर्माण एवं संरक्षण कराया तथा भारतीय संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान की। भगवान महादेव की कृपा से उन्होंने ऐसा आदर्श शासन दिया कि सैकड़ों वर्षों बाद भी पूरा देश उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई वास्तव में जन-जन की माता थीं। उनके हृदय में प्रत्येक व्यक्ति के प्रति संवेदना थी। वे भली-भांति समझती थीं कि शासन के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनका जीवन और उनका सुशासन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि जब हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती और उनके जीवन का स्मरण करते हैं, तब शासन और प्रशासन से जुड़े सभी लोगों को उनके आदर्शों से प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

ओम बिरला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संसदीय सहयोगी एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं तथा जनता की समस्याओं, कठिनाइयों और चुनौतियों का न्यायपूर्ण समाधान करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज इस पावन अवसर पर, उस क्षेत्र की पवित्र धरती पर उपस्थित होकर, जहाँ से लोकमाता अहिल्याबाई की प्रेरणा पूरे देश में पहुँची, वे विभिन्न राज्यों से आए सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से अभिनंदन और सम्मान करते हैं।

अपने संबोधन के अंत में श्री बिरला ने कहा कि हम सभी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लें और अपने जीवन को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित करें। जनभागीदारी और जनसहयोग के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें तथा राष्ट्र के पुनर्निर्माण के इस महायज्ञ में सक्रिय सहभागी बनें।

उन्होंने सभी उपस्थितजनों को शुभकामनाएँ एवं प्रणाम अर्पित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हम सभी को सेवा, त्याग, न्याय, सुशासन और राष्ट्र समर्पण का संदेश देता है।
कार्यक्रम में दिगंबर सिंह धाकरे, नवीन गौतम, गौरव शर्मा पार्षद विपिन कुमार गौर मोनू तोमर सहित हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।

Category: Politics


Latest News