Published on November 1, 2025 | Views: 1073
फरह। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह की छात्राओं ने आगरा में आयोजित 69वें हैंडबॉल प्रतियोगिता में परचम लहराकर कॉलेज और अपने अभिभावकों का सर गर्व से ऊंचा किया है।
प्रतियोगी का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट स्टेडियम आगरा में बीते दिन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह ,राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश रहे। संयोजक संयुक्तशिक्षानिदेशक, आगरा मुकेश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग कार्यकम से हुई। इसमें चालीस छात्राओं ने अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर वाही वाही बटोरी। छात्राओं की प्रतिभा को मुख्य अतिथि ने सराहा। छात्राओं को प्रतिभाग कराने व तैयारी कराने में विशेष सहयोग अध्यापिका आरती और डॉली का रहा। कार्यकम की कोरियोग्राफर वंदना यादव की रही। प्रधानाचार्य नम्रता बरौलिया ने छात्राओं की उपलब्धियों पर बधाई दी।
Category: Sports