के.डी. डेंटल कॉलेज में तीसरे राष्ट्रीय आईपीएस अंडरग्रेजुएट सम्मेलन का समापन

Published on June 15, 2026 | Views: 197

के.डी. डेंटल कॉलेज में तीसरे राष्ट्रीय आईपीएस अंडरग्रेजुएट सम्मेलन का समापन

मथुरा। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का कौशल बढ़ाने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण में इजाफा करने के लिए के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में तीसरे राष्ट्रीय आईपीएस अंडरग्रेजुएट सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के रिकॉर्ड 21 वक्ताओं ने विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों के दौरान छात्र-छात्राओं को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों की विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय सम्मेलन में छह सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

तीसरे राष्ट्रीय आईपीएस अंडरग्रेजुएट सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पद्मश्री तथा गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति डॉ. महेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. हिमांशु ऐरन, केडी विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर मनोज अग्रवाल, सम्मेलन के आयोजन चेयरमैन एवं कुलपति केडी विश्वविद्यालय डॉ. मनेष लाहौरी, सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ सिसोदिया, साइंटिफिक चेयरपर्सन डॉ. अभिनव अग्रवाल तथा के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर आदि ने मां सरस्वती वंदना तथा राष्ट्रगान के साथ किया।

केडी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलनों की मेजबानी करना के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के लिए गौरव की बात है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को देशभर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सकों से सीधे सीखने और अपने विचार साझा करने का शानदार अवसर मिलता है। सम्मेलन के आयोजन चेयरमैन एवं कुलपति केडी विश्वविद्यालय डॉ. मनेष लाहौरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया। डॉ. लाहौरी ने बताया कि इस सम्मेलन में का मुख्य उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकों, क्लीनिकल अभ्यास और अनुसंधान के नए तरीकों से परिचित कराना था।

राष्ट्रीय आईपीएस अंडरग्रेजुएट सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों के दौरान उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. महेश वर्मा ने अंडरग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को दंत चिकित्सा (प्रोस्थोडॉन्टिक्स) के क्षेत्र में रिसर्च और वैज्ञानिक पेपर प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में 51 पोस्टर, 28 पेपर, 21 रील्स प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता हुई जिसमें 22 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तीन टीमों ने सोलो डांस से अतिथियों का मनोरंजन किया। देशभर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सकों डॉ. हिमांशु ऐरन, डॉ. शिल्पा शेट्टी, डॉ. जंगला हरी, डॉ. यूवी गांधी, डॉ, मनीष कात्यायन, प्रो. (डॉ.) नीता पासरीचा, डॉ. भूपेन्द्र यादव, डॉ. सरमजीत सिंह भसीन, डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ. पराग दुआ, डॉ. रतनदीप सिंह आहूजा, डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. गुनीक बंसल, डॉ. पंकज धवन, डॉ. रेशू सनन, डॉ. शबीना सचदेवा, डॉ. इरम परवेज, डॉ. रिजवाना मलिक, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. ज्योत्सना सेठ, डॉ. सुकृति सक्सेना आदि ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।

सम्मेलन के समापन अवसर पर डॉ. वी. आनंद कुमार, डॉ. दर्शना शाह, डॉ. शिल्पा आर. शेट्टी, डॉ. जंगला हरी, डॉ. जिंग्ना शाह, डॉ. परमजीत सिंह बांगा, डॉ. संकेत कुमार रेड्डी, डॉ. पी. सेशा रेड्डी तथा डॉ. मनीष कात्यायन ने पोस्टर तथा पेपर प्रजेंटेशन करने वाले दंत चिकित्सकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में हैंड्स-ऑन वर्कशॉप में कुल 395 लोगों ने प्रैक्टिकल अनुभव लिया। अंत में प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता में सहयोग के लिए के.डी. डेंटल कॉलेज के विभागाध्यक्षों डॉ. अजय नागपाल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सिद्धार्थ सिंह सिसोदिया, डॉ. सोनल, डॉ. विनय मोहन, डॉ. अभिषेक, डॉ. अनुज गौर, डॉ. राजीव, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नेहा, डॉ. अनुश्री तथा प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया आदि का आभार माना।

Category: Education


Latest News