Published on May 20, 2026 | Views: 273
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा हिटलर के रास्ते पर है। वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है। समाजवादी ही देश को और लोकतंत्र को बचाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संविधान बचाने और देश बचाने का चुनाव होगा। बिना समय गंवाये भाजपा को सत्ता से बाहर करने में एक मिनट का समय भी बर्बाद नहीं करना है।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश भर के जिलों से आये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ, पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया पर नियंत्रण की साजिश और सोशल मीडिया का दुरूपयोग भाजपा की चाल है। उसकी हर चाल से सावधान रहना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में नौजवानों के भविश्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। व्यापार चौपट है। शिक्षक बदहाली में जी रहे है। समाज के हर वर्ग में असंतोष व्याप्त है। जनता में भारी आक्रोश है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ जनता है। अब सरकार बदलनी है। समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनाने के लिए अभी से एकजुट होना है। पीडीए समाज को भरोसा है कि समाजवादी पार्टी में ही उसका सम्मान है। प्रेम दया और अपनापन की भावना से घर-घर गांव-गांव पीडीए का संदेश पहुंचाना है। हर बूथ पर पांच वोट बढ़ा लिए तो भाजपा का पता नहीं चलेगा।
Category: Politics