समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई वीरवार महाराणा प्रताप जयंती

Published on May 9, 2026 | Views: 325

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई वीरवार महाराणा प्रताप जयंती

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में आज वीरवर महाराणा प्रताप की जयंती उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर चेतक के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सोने का भाला लगाएंगे। गोमती रिवर फ्रंट विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट है। यह नदियों की सफाई के लिए उदाहरण है। भविष्य में नदियों को साफ करने का सबसे अच्छा मॉडल है। गोमती रिवरफ्रंट पर प्रतिमा लगेगी और सुन्दर पार्क भी बनेगा। उन्होंने समाजवादी सरकार बनने पर जयंती के दिन दो दिन का अवकाश घोषित किए जाने की भी घोषणा की। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सभी का सम्मान करते हैं किसी के साथ भेदभाव नहीं करते है।
अखिलेश यादव ने कलगीदार साफा बांधे क्षत्रिय प्रतिनिधियों से खचाखच भरे डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि सबको मिलकर रहना है। उन्होंने कहा कि भारत में वीरो का लम्बा इतिहास रहा है। उनमें एक प्रमुख नाम महाराणा प्रताप का भी है। उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा पर उन्होंने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। अन्याय और असुविधाओं का उन्होंने दृढ़ता से मुकाबला किया। महाराणा प्रताप तमाम चुनौतियों के सामने भी झुके नहीं। उनके चेतक घोड़े ने भी हमेशा उनका साथ दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों का इतिहास भी संघर्ष का है। समाजवादी कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देता। जुल्म और अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष में महाराणा प्रताप ने जिन कमजोर वर्गों का साथ लिया वही आज पीडीए में है। महाराणा ने तब उनका नेतृत्व किया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सबको सम्मान देते है। विकास के रास्ते का परिचय समाजवादी सरकार ने ही कराया। समाजवादी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के नौकरी दी। लैपटॉप बिना भेदभाव के बांटे गए। कन्याविद्या धन में 30 हजार रूपए दिए ताकि छात्राओं की पढ़ाई में बाधा न पड़े।
अखिलेश यादव ने उपस्थित सभी लोगों को भाजपा से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की भाजपा साजिश कर सकती है। भाजपा का परिचय अलोकतांत्रिक है। लेकिन भाजपा समाजवादी सरकार का मुकाबला नहीं कर सकती है। वह पश्चिम बंगाल की कहानी उत्तर प्रदेश में नहीं दोहरा पाएगी। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संकल्पित है।
जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप ने की। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह सांसद, अनुराग भदौरिया, योगेश प्रताप सिंह, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, उदयवीर सिंह, जूही सिंह, अवलेश सिंह, मंजू सिंह पूर्व एमएलए, राम सिंह राणा, सूरज सिंह, आईपी सिंह, राहुल सिंह, अनूप सिंह, राधेश्याम सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, मनोज कुमार सिंह, राम प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, अनिल सिंह वीरू, दिग्विजय सिंह देव, मनीष सिंह, ज्योत्सना सिंह, मीनाक्षी सिंह, सिंधुजीत सिंह बबलू, महेश सिसोदिया, राकेश सिंह, अजित प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, राजदेव सिंह पूर्व एमएलसी, भारती चौहान, उग्रसेन सिंह, प्रतिभा सिंह, सुनील सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, विजय कुमार सिंह टीटू, प्रदीप सिंह पन्नू, शौर्य सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह डब्लू, सुजीत सिंह, सोनू सिंह, विनय कुमार सिंह आदि प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Category: Latest news


Latest News