गोरखपुर के आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर को अखिलेश यादव ने बांटे लैपटॉप

Published on May 8, 2026 | Views: 254

गोरखपुर के आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर को अखिलेश यादव ने बांटे लैपटॉप

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर जनपद में आईसीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण टापर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और आईपैड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अखिलेश यादव ने एचपी चिल्ड्रस एकाडमी, गोरखपुर की अक्षिता गुप्ता को 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। अक्षिता गुप्ता ने 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में अनुज कसौधन को 98.5 प्रतिशत अंक मिले है। अनुज कसौधन सेंट जोजेफ हाईस्कूल के छात्र रहे हैं।
आईसीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सेंट जोजेफ स्कूल गोरखनाथ के छात्र-अनमोल अग्रवाल ने 98.5 प्रतिशत और गौरांग भटेजा ने 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी विद्यालय की अनुष्का यादव ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इन सभी को अखिलेश यादव ने सम्मानित करते हुए उनके जीवन में सफलता की कामना की।
इस अवसर पर गोरखपुर के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द दत्त शुक्ल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Category: Uttar pradesh


Latest News