अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पुस्तक का किया विमोचन

Published on April 27, 2026 | Views: 204

अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पुस्तक का किया विमोचन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सौ वर्ष (1920-2020) पूरे होने पर ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक प्रो0 अब्दुल रहीम बीजापुर और प्रो0 राहत अबरार है। पुस्तक के प्रकाशक डॉ. एमपी यादव हैं।
अखिलेश यादव ने पुस्तक के लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हम सभी को एक लम्बे इतिहास से जोड़ने का काम किया है। पुस्तक में सौ साल के इतिहास की जानकारी और तस्वीरंे है। इस दौर में जहां सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर तमाम जानकारियां है, उस समय काफी टेबल बुक बनाया, इतिहास की जानकारी दी, उसके लिए आभार प्रकट करता हॅू।
अखिलेश यादव ने कहा कि मेहनत के बाद सौ साल का कलेक्शन तैयार किया गया है, इसका विमोचन करना हमारी खुद किस्मती है। उन्होंने कहा कि एएमयू से निकले एल्युमिनाई पूरे देश और दुनिया में है। हर क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। देश की तमाम संस्थाओं और समाज के हर जगह पर बैठे हैं। दुनिया में बहुत जगहों पर अपनी काबिलियत से हिन्दुस्तानियत का प्रचार कर रहे हैं। भारत का सम्मान बढ़ा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एएमयू और बीएचयू ऐसे विश्वविद्यालय हैं जहां से बहुत बड़े-बड़े लोग निकले और प्रतिष्ठा कायम की है। आज हमें बहुत से प्रोफेसरांे से मिलने का मौका मिला है। सभी लोग हिन्दुस्तानियत को मजबूत कर रहे हैं। हम सब एकजुट होकर लड़ने के लिए तैयार हैं पीडीए को भविष्य में सम्मान दिलाने का काम करेंगे, उसके लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा से ही हमारा देश तरक्की करेगा, खुशहाली आयेगी। हम एएमयू के सभी लोगों को भरोसा दिलाते है कि समाजवादी पार्टी देश के सेकुलर और लोकतांत्रिक स्वरूप को और मजबूत करने के लिए काम करेगी। हम लोग एकतंत्रीय लोगों और मनविधान से चलने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।
इस अवसर पर पुस्तक के लेखक प्रो. अब्दुल रहीम बीजापुर ने कहा कि यह किताब चार-पांच साल के रिसर्च के बाद अलीगढ़ विश्वविद्यालय की सौ साल के इतिहास के बारे में लिखी गई है।
अखिलेश यादव ने पीडीए का नया कंसेप्ट दिया। समाजवादी पार्टी देश में आइडिया ऑफ इंडिया को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी को सपोर्ट करने से ही मुसलमानों का भविष्य बचेगा। पुस्तक के लेखक प्रो. राहत अबरार ने कहा कि सर सैय्यद अहमद ने 1875 में एएमयू की नींव रखी थी। सर सैय्यद अहमद ने हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए काम किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दरवाजे सभी के लिए खुले है। उन्होंने एएमयू के सौ साल पूरे होने पर प्रकाशित पुस्तक के बारे में जानकारी दी।

Category: Uttar pradesh


Latest News