बसपा भाजपा के कई नेताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

Published on April 21, 2026 | Views: 202

बसपा भाजपा के कई नेताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज विभिन्न जनपदों के कई प्रमुख नेता एवं बसपा- भाजपा के पूर्व पदाधिकारी अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्वश्री डॉ. एमएच खान, प्रवक्ता बसपा, अखिलेश पाठक हरदोई भाजपा, श्याम लाल निषाद सुल्तानपुर मोस्ट कल्याण संस्थान, विजय कुमार लाल, विजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव लोक दल, श्रीमती नीलू सत्यार्थी पूर्व प्रत्याशी लोकसभा मिश्रिख, पुष्पसेन सत्यार्थी पूर्व एडिशनल कमिश्नर परिवहन विभाग, जैनेन्द्र प्रताप सिंह राठौर प्रदेश प्रवक्ता सुभासपा, डॉ. आशुतोष विश्वकर्मा, इशरत अली खां जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड एआईएमआईएम, औवैसी की पार्टी, बड़ी संख्या में इनके साथी भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। नामी पर्वतारोही श्री सागर कसाना ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
अखिलेश यादव ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन इसलिए भी है कि बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे है। जो पीडीए का संघर्ष है उसमें अब लोग शामिल होकर हमें और मजबूत बनाने का काम कर रहे है।

Category: Politics


Latest News