“भगवान परशुराम जयंती पर युवजन सभा का आयोजन, धर्म और न्याय के प्रतीक के रूप में किया स्मरण”

Published on April 19, 2026 | Views: 960

“भगवान परशुराम जयंती पर युवजन सभा का आयोजन, धर्म और न्याय के प्रतीक के रूप में किया स्मरण”

मथुरा, समाजवादी पार्टी युवजन सभा महानगर मथुरा द्वारा आज हरी निकुंज चौराहे पर भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवजन सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम जी को दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर तथा चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष युवजन सभा अंकित वाष्णेय ने कहा कि भगवान परशुराम जी धर्म और सत्य के प्रतीक थे। वे किसी जाति के विरोधी नहीं, बल्कि अन्याय, अत्याचार और अहंकार के विरोधी थे। उन्होंने शस्त्र केवल धर्म की रक्षा के लिए उठाए, न कि विनाश के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भगवान परशुराम जयंती पर पुनः अवकाश घोषित किया जाएगा।
प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान परशुराम जी ने भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धाओं को शिक्षा देकर समरसता और निष्पक्षता का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम को नारायण धनुष तथा भगवान श्रीकृष्ण को सारंग धनुष भेंट कर यह सिद्ध किया कि वे सदैव धर्म और मर्यादा के पक्षधर रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों से अपील की गई कि भगवान परशुराम जी को जाति से ऊपर उठकर धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक के रूप में स्वीकार करें।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, विजय शर्मा उर्फ बबलू, शिव चटर्जी, दीपक सक्सेना, धर्म गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Category: Uttar pradesh


Latest News