वृंदावन में बड़ा हादसा, नाव में सवार 25 लोग यमुना नदी में डूबे, 10 शव बरामद

Published on April 10, 2026 | Views: 198

वृंदावन में बड़ा हादसा, नाव में सवार 25 लोग यमुना नदी में डूबे, 10 शव बरामद

ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। 10 अप्रैल शुक्रवार को समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे
मथुरा जनपद में वृंदावन में एक बहुत ही दुखद हादसा हो गया।
नाव में सवार करीब 25 लोग यमुना नदी में डूब गए।
बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई ।
जिसमें लगभग 25 से 27 लोग सवार बताए जा रहे थे। अब तक की प्राप्त जानकारी से नाव पुल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है । अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके है । फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर , नाविक बचाव कार्य में लगे है । एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत बचाव कार्य हेतु शीघ्र ही पहुंच रही है । स्थानीय पुलिस मौके पर है । मेडीकल टीमें भी मौके पर है जो लोग बचा लिये गये है उन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है ।

Category: Crime


Latest News