हर्षोल्लास से मनाया विदाई समारोह

Published on April 8, 2026 | Views: 121

हर्षोल्लास से मनाया विदाई समारोह

जगनेर। उच्च प्राथमिक विद्यालय विधौली में आज कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक एवम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्रीकृष्ण शर्मा और विशिष्ट अतिथि एवम ग्राम प्रधान श्री मोहन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।विशेष रूप से कुमारी भव्या शर्मा,कुमारी आर्या वर्मा,कुमारी आदित्री पोरवाल के नृत्य प्रसंशनीय रहे। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने अपने बड़े भाई बहनों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक श्री पवन परमार,वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती बबीता वर्मा,सहायक अध्यापिका श्रीमती सपना उपाध्याय,सपना कुमारी,तृप्ति पोरवाल,लक्ष्मी शर्मा ,कालीचरण आदि ने विद्यालय से विदा लेने वाले कक्षा 8 के छात्राओं को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री श्रीकृष्ण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित होने के साथ साथ हमें अच्छा इंसान बनना चाहिए साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने जाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने असफल होने पर हिम्मत नहीं हारने और निरंतर परिश्रम कर आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री पवन परमार एवम् सुंदर संचालन श्रीमती बबीता वर्मा ने किया अनुशासन व्यवस्था श्री कालीचरण ने संभाली । अंत में ग्राम प्रधान श्री मोहन सिंह ने अपने आशीर्वचन प्रकट करते हुए भव्य विदाई समारोह आयोजित करने के लिए स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी श्रीमती मीरा,रसोइया श्रीमती लोंगश्री,लक्ष्मी,निर्मला,डिंपल, अंगूरी और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।अंत में समस्त विद्यालय के छात्र छात्राओं एवम् उपस्थित जनों को स्वादिष्ट पकवानों के साथ भोजन कराया गया।
विदाई समारोह कार्यक्रम से पूर्व प्रातः विद्यालय खुलते ही प्रार्थना के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत समस्त गांव की गली मोहल्लों में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें समस्त छात्र छात्राओं अध्यापक अध्यापिकाओं,रसोइया,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका,और आशा ने भाग लिया।

Category: Rajasthan


Latest News