भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के त्याग से मिलती है ‘राष्ट्र प्रथम’ की प्रेरणा: केशव प्रसाद मौर्य

Published on March 23, 2026 | Views: 168

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के त्याग से मिलती है ‘राष्ट्र प्रथम’ की प्रेरणा:  केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर इन शहीदों के स्मृति-चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
उन्होंने कहा कि इन अमर शहीदों की वीरता गाथा केवल प्रेरणा का स्रोत ही नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीने तथा हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करने की शक्ति व साहस भी प्रदान करता है।
श्री मौर्य ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का अप्रतिम साहस, अद्वितीय देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की चेतना में सदैव जीवंत रहेगा। उनके आदर्श हम सभी को ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इन महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायें।

Category: Uttar pradesh


Latest News