मंत्रोच्चारण के साथ श्री अग्रेश्वर महादेव मंदिर में नवीन जलहरी स्थापित

Published on March 22, 2026 | Views: 215

मंत्रोच्चारण के साथ श्री अग्रेश्वर महादेव मंदिर में नवीन जलहरी स्थापित

​वृंदावन। कान्हा की नगरी वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित प्राचीन श्री अग्रेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को भक्तिमय वातावरण के बीच नवीन जलहरी की स्थापना संपन्न हुई। पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महादेव का अभिषेक कर नई पीतल की जलहरी अर्पित की गई।

विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए गए सस्वर मंत्रोच्चारण से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में जलाधारी (जलहरी) का पूजन कर उसे महादेव के विग्रह के साथ स्थापित किया गया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'भोलेनाथ के जयकारों' से समूचे क्षेत्र को शिवमय कर दिया।

​कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए पंडित दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि: यह जलहरी 21 किलो शुद्ध पीतल से निर्मित है। इसे हाथरस के कुशल कारीगरों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस भव्य जलहरी को आकार देने में कारीगरों को लगभग 3 महीने का समय लगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित हरिओम मिश्रा के आचार्यत्व में हुआ।

​स्थापना समारोह के दौरान गोपीनाथ बाजार क्षेत्र के स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर में नवीन जलहरी की स्थापना के बाद महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया और आरती के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम बिहारी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, गिरीश चंद्र लवानिया, अंकुर शर्मा, तुषार मिश्र, बृजेश शर्मा, कपिल अरोड़ा, कार्तिक अरोड़ा, मनोरमा शर्मा, पूनम शर्मा, रेनू शर्मा, दीप्ति अरोड़ा, नंदिनी, चारु, पूर्वी आदि उपस्थित रहे।

Category: Dharm


Latest News