भले ही चीन बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए भारत के साथ सीमा विवाद सुलझाने का दावा भ़रता हो, लेकिन वो अपनी पुरानी आदतों और हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन ने एकबार फिर भारतीय सरहद को लांघने की हिमाकत की है। खबर है कि शुक्रवार और शनिवार रात चीनी सैनिकों ने लद्दाक के डेमचोक गांव में चरवाहों के टेंट उखाड़ दिए। डिप्लोमेसी के मोर्चे पर ड्रैगन जो कहे, लेकिन सरहद पर उसकी चाल अब भी टेढ़ी है। चीन जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने से बाज नहीं आ रहा है। चीनी सेनाओं ने एक बार फिर भारतीय सरहद लांघने की हिमाकत की है। शुक्रवार और शनिवार की रात चीनी सैनिक लेह में घुसपैठ की और यहां डेमचोक गांव में चरवाहों के टेंट उखाड़ दिए। जानकारों के मुताबिक कई बार गलती से भी ऐसी बातें हो जाती है। लेकिन चीन की चालबाजी के मद्देनजर उसकी इन हरकतों को इस तरह से नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। जानकारों के मुताबिक, भारत जहां डिप्लोमेसी के जरिए चीन के साथ सीमा विवाद को सुलझाना चाहता है, वहीं वो लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। एक तरफ जहां दोनों देश के नेता सीमा विवाद के हल में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ चीनी सेना बार-बार अपनी हरकतों से भारत के सब्र का इम्तहान ले रही है।