पिछले हफ्ते आए तूफान इरमा ने कैरेबियन आइलैंड सैंट मार्टिन को बर्बाद कर दिया। यहां मकान तबाह हो गए हैं, सुपरमार्केट लूट लिए गए हैं और खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। बर्बाद के एक हफ्ते फोटोग्राफर ने मौके पर पहुंचकर वहां का हाल दिखाया है। खाना और पानी मिलना हुआ मुश्किल... - इरमा ने सबसे ज्यादा तबाही कैरेबियन आइलैंड्स में मचाई थी, जिसमें यहां मौजूद सेंट मार्टिन आइलैंड तो पूरी तरह बर्बाद हो गया है। - एक हफ्ते बाद यहां लोग अपने सामान जुटाने में लगे हैं। वहीं जेसीबी मशीन से सफाई चल रही है, लेकिन अभी इसमें वक्त लगेगा। - इस तूफान में फूड मार्केट से लेकर मकान और रिजॉर्ट तक सब बर्बाद हो गया है। लिहाजा, लोग सेना से मिले शेल्टर्स में रह रहे हैं। - ज्यादातर फूट स्टोर लूट लिए गए और जहां पैक्ड फूड बचे भी हैं, उनमें भी कीड़े लग गए हैं। फूड की सप्लाई भी होना मुश्किल हो गया है। - यहां के लोग पूरी तरह से मिलिट्री सप्लाई पर निर्भर हैं। लोगों घंटों लाइन लगाकर खाना और पानी जैसे बुनियादी चीजें ले रहे हैं। - लेफ्टिनेंट कर्नल हैरो के मुताबिक, सेना के पास भी सप्लाई के लिए पर्याप्त फूड नहीं है, जो है भी उसे टूटे और बंद पड़े रास्तों से पूरे आइलैंड में बांटना मुश्किल है। - बता दें, इरमा तूफान के दौरान 225 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी, जिसमें पूरा आइलैंड तबाह हो गया था।