बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मानें तो वे इस साल मां बनना चाहती हैं। यह खुलासा उन्होंने एक पॉपुलर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया है। दरअसल, प्रियंका इस मैगजीन के कवर पेज पर नजर आने जा रही हैं। उनकी फोटो के साथ प्रियंका से संबंधित कुछ बातों का जिक्र भी कवर पेज पर किया गया है। इसमें एक ओर जहां उनके एकतरफा लव-अफेयर को लेकर भी बात की गई है । साथ ही लिखा गया है कि वे इस साल मां बनने की इच्छुक हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने और भी कई निजी बातों का जिक्र मैगजीन में किया है। हालांकि, यह मैगजीन अभी मार्केट में नहीं आई है।