चंदा पाने वाली पॉलिटिकल पार्टियों में बीजेपी पहले नंबर पर है। साल 2014-15 में बीजेपी को 437.35 करोड़ रुपए चंदा मिला है। यह रकम 2013-14 में मिले चंदे (170.86 करोड़) से 156 पर्सेंट ज्यादा है। दिल्ली के एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने ये आंकड़े जारी किए हैं। दान देने वाले कितने, कितना चंदा -राजनीतिक पार्टियों ने कुल 1,695 दान देने वालों से 622.38 करोड़ रुपए चंदा मिलने की बात कही। -बीजेपी को 1,234 दान देने वालों ने 437.35 करोड़ चंदा दिया। कौन-सी पार्टी को कितना चंदा (2014-15) - बीजेपी को 437.35 करोड़ रुपए का चंदा मिला। -कांग्रेस को 141.46 करोड़ का चंदा मिला। -राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 38.82 करोड़ का चंदा मिला। -सीपीएम और सीपीआई को साझा तौर पर 4.75 करोड़ का चंदा मिला। चंदा देने वालों में बिजनेस घराने सबसे आगे -पार्टियों को सबसे ज्यादा चंदा बिजनेस घरानों से मिला। इन घरानों से पार्टियों को कुल चंदे का 92.61 पर्सेंट मिला। व्यक्तिगत रूप से दिए चंदे का शेयर महज 7.27 पर्सेंट रहा। 2013-14 के मुकाबले 2014-15 में किसे मिला कितना ज्यादा चंदा -बीजेपी – 156 % -कांग्रेस – 137 % -एनसीपी – 177 % -सीपीएम- 64 % -सीपीआई- 9 % चेक-ड्राफ्ट्स के जरिए सबसे ज्यादा दान -चेक्स, डिमांड ड्राफ्ट्स से 65.84% चंदा मिला। -खाते के अधूरे ब्योरे के साथ 22.85% चंदा दिया गया। -कैश के तौर पर 0.14 % चंदा दिया गया। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा भरा खजाना -चंदा देने वाले राज्यों में पहला नंबर महाराष्ट्र का रहा। यहां से पार्टियों को 262.51 करोड़ (42 पर्सेंट) चंदा मिला। -गुजरात से 24.76 करोड़ (4 पर्सेंट) चंदा मिला। -दिल्ली ने राजनीतिक दलों को 15.34 करोड़ (2%) चंदा दिया। -बाकी के राज्यों से पार्टियों को 16.35 करोड़ (3%) चंदा पहुंचा। -पार्टियों को 303.42 करोड़ रुपए (49%) का चंदा बेनामी सोर्स से मिला। चंदे का कैलकुलेशन - ADR राजनीतिक पार्टियों की ओर से इलेक्शन कमिशन को दिए आंकड़ों को लेता है। -द रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट (RPA), 1951 के मुताबिक राजनीतिक दलों को हर चंदे पर मिलने वाली (अगर वह 20 हजार से ज्यादा हो) रकम का डिटेल देना होता है। इस रकम पर इनकम टैक्स से पूरी छूट भी मिलती है।