नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद के दोनों सदनों में पुनर्गठित भाजपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है। जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लोकसभा में भाजपा संसदीय दल का उप नेता और राज्यसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली को उप नेता बनाया गया। संसदीय मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू को सरकार का मुख्य सचेतक, अर्जुन राम मेघवाल को लोकसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक तथा अविनाश राय खन्ना को राज्यसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है।