गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद बीजेपी के अब देश के 14 राज्यों में अपने मुख्यमंत्री होंगे। 5 राज्यों में उसकी गठबंधन सरकारें हैं। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 68 में से 44 और गुजरात में 182 में से 99 सीटें जीती हैं। बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में 65% और गुजरात में 54% सीटें मिली हैं। सीटों के लिहाज से देखें तो पिछले 5 साल में बीजेपी शासित राज्यों में हिमाचल प्रदेश छठवीं और गुजरात 8वीं बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत इसी साल उत्तराखंड में मिली थी। यहां बीजेपी ने 70 में से 57 सीटें जीती थीं, यानी 81% सीट जीतकर सरकार बनाई। दूसरे नंबर पर राजस्थान है। यहां बीजेपी ने 200 में से 161 सीटें जीती थीं, यानी 80% सीटें। यूपी में बीजेपी ने 403 में से 311 सीटें जीतीं, यानी 77% सीटें। सीटों के लिहाज से गुजरात की पांचवीं बड़ी जीत - जिन राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, उनमें गुजरात विधानसभा सीटों के लिहाज से पांचवां बड़ा राज्य है। इससे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले राज्य यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान हैं। इन राज्यों में सीटों के लिहाज से गुजरात की जीत चौथी बड़ी जीत है। - महाराष्ट्र में बीजेपी को 288 में 122 सीटें मिली थीं, यानी 42% सीटों के साथ सरकार बनाई। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 230 में 165 सीटें जीतीं थीं, यानी 72% सीटें। असम में बीजेपी ने 128 में 61 सीटें जीतीं हैं, यानी 48% सीटें। - जिन 14 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, उनमें से 8 राज्यों में 100 से कम विधानसभा सीटें हैं। इनमें हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर हैं। - सबसे कम 40 विधानसभा सीटें गोवा में हैं। यहां बीजेपी ने 13 सीटें जीतीं थीं, यानी 32% सीटें जीतकर सरकार बनाई है। यह बीजेपी शासित राज्यों में सीटों के लिहाज से जीत का सबसे कम औसत है। - मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां बीजेपी के 31 विधायक हैं, यानी 52% सीटें बीजेपी के पास हैं। अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटें हैं, यहां बीजेपी के पास 47 विधायक हैं, यानी 78% सीटें बीजेपी के पास हैं। 14 राज्य जहां बीजेपी के सीएम 1. गुजरात : 54% सीटें जीती। कुल 182 में से 99 सीटें जीती। 2. हिमाचल : 65% सीटें जीती। 68 में से 44 सीटों पर कब्जा। 3. राजस्थान : 80% सीटें जीती। कुल 200 में से 161 सीटें जीती। 4. उत्तराखंड: 77% सीटें जीती। 403 में से 311 सीटें जीती। 5. उत्तर प्रदेश: 77 % सीटें जीती। 403 में से 311 सीटें जीती। 6. हरियाणा :52% सीटें जीती। 90 में से 47 सीटें जीती।