केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद मे योग दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई, कार्यक्रम मे शामिल होकर किया योग, अपने सम्बोधन मे कहा-योग, भारतीय मनीषा का विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है, जिससे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया को परिचित कराया है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य योग के स्वाभाविक परिणाम हैं। योग सुख, शांति, समन्वय,स्वास्थ्य व कल्याण का सफल माध्यम है। सभी लोग योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। कहा आइए, 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें.' दुनिया योग की शक्ति को मानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है बोले- योग समाज में सकारात्मक बदलाव के नए तरीके बना रहा है, योग आज लोगों के सामने आने वाली कई समस्याओं का समाधान प्रदान करता है। यह योग केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि विज्ञान भी है। सूचना क्रांति के इस युग में सूचना स्रोतों की बाढ़ आ गई है और मानव मन के लिए एक विषय पर ध्यान केंद्रित करना एक चुनौती है। इसका समाधान भी योग में है क्योंकि यह मन को केंद्रित करने में मदद करता है। योग आजीविका का साधन बन गया है, सेना से लेकर खेल जगत तक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है, आज गांवों में भी दिखेगा "अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस" का भव्य आयोजन किया गया