लंबी लड़ाई के बाद फैजुल्लागंज वार्ड के पार्षद ललित किशोर तिवारी ने ली शपथ, अखिलेश यादव से की मुलाकात

Published on May 24, 2026 | Views: 245

लंबी लड़ाई के बाद फैजुल्लागंज वार्ड के पार्षद ललित किशोर तिवारी ने ली शपथ, अखिलेश यादव से की मुलाकात

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पार्षद ललित किशोर तिवारी ने लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से विजयी घोषित होकर आज अपने पद की शपथ लेने के बाद समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने ललित किशोर तिवारी के पार्षद बनने पर बधाई दी और कहा कि यह न्यायालय की जीत है। उन्होंने तिवारी से जनसेवा करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए जुटने को कहा। तिवारी ने अपने चुनाव संघर्ष में समाजवादी पार्टी के समर्थन-सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में पुनः बनाने का संकल्प लिया।
ललित किशोर तिवारी के साथ नगर निगम, लखनऊ में पार्षद दल के नेता श्री कामरान बेग, उत्तर विधानसभा प्रभारी सुश्री पूजा शुक्ला तथा पार्षद श्री नदीम खान, गुलशन अब्बास ने भी अखिलेश यादव से भेंट की।
इस अवसर पर देवी बक्स सिंह एडवोकेट, डॉ. हमजा बिलाल, शैलेंद्र वर्मा, सुधीर मौर्य, रमेश भाई, सहित एडवोकेटगण करूणेश तिवारी, सत्य नारायण, सतेन्द्र सिंह, आलोक यादव, सत्य नारायण यादव, राम सुफल, संजय पटेल, सिराज अहमद, दिलीप पाठक, प्रत्यूष तिवारी, हिमांशु शुक्ल, रमन वर्मा, अरविन्द पाठक तथा अचल तिवारी, अभिषेक तिवारी, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, अमित शुक्ला, शोभित अवस्थी, मानस तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Category: Latest news


Latest News