टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के बीच ब्रेकअप की खबरों में एक नया पेंच पता चला है है। एक वेबसाइट पिंकविला ने दावा किया है कि विराट और अनुष्का की बीच कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है बल्कि इनके बीच केवल मनमुटाव है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थी कि विराट और अनुष्का का ब्रेकअप हो गया है। यह खबर उस समय सामने आई थी जब विराट और अनुष्का ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा गया विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन अनुष्का ने शादी से इंकार कर दिया। वेबसाइट के मुताबिक इनके बीच मनमुटाव की वजह कुछ और ही है। दरअसल विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले बीसीसीआई से आने वाले श्रीलंका टूर के लिए बात की थी कि वह वहां अनुष्का को अपने साथ ले जाना चाहते हैं। विराट कुछ समय अनुष्का के साथ बिताना चाहते थे। दोनों ने साथ जाने की पूरी योजना भी बना ली थी लेकिन उनकी सारी योजना उस समय फेल हो गई जब अनुष्का ने फिल्म सुल्तान साइन की। फिल्म की शूटिंग की वजह से श्रीलंका दौरा रद्द हो गया और शायद विराट और अनुष्का में मनमुटाव हो गया।