भारतीय क्रिकेट टीम के मोस्ट एलिजिबल बैचलर युवराज सिंह ने सगाई कर ली है। युवराज ने बॉलीवुड अदाकारा हेजल से बाली में सगाई कर ली है। सूत्रों के अनुसार युवराज ने देर रात सगाई की है। सगाई इंडोनेशिया के बाली में हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। युवराज सिंह की मां शबनम ने सगाई होने की पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवराज और हेजल पिछले एक हफ्ते से बाली में थे। दोनों आज रात को भारत लौट सकते हैं। दोनों की शादी कब होगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि दोनों फरवरी के महीने में शादी कर सकते हैं। युवराज और हेजल की अफेयर की खबरें पिछले कई महीनों से आ रही हैं। हेजल सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी नजर आ चुकी हैं। बताया जाता है कि युवराज हेजल को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले दिनों हरभजन सिंह के रिसेप्शन में एक साथ देखे गए थे।