टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में चीयर करने पहुंचे भारतीय फैन सुधीर गौतम उस वक्त बुरी तरह फंस गए, जब एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। सुधीर पहली बार एशिया के बाहर टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। न्यूजीलैंड में साफ-सफाई को लेकर बहुत कड़े नियम हैं, लेकिन सुधीर को इस बात की जानकारी नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही सुधीर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। दरअसल, सुधीर हर मैच में अपनी पूरी बॉडी को तिरंगे से पेंट करते हैं। इसी कारण वे अपने साथ पेंट के डब्बे लेकर सफर कर रहे थे। उनकी परेशानी का कारण यही डब्बे थे। न्यूजीलैंड में लिक्विड पेंट लेकर चलना मना है। सुधीर इस बात से अनजान थे। उनके बैग से जैसे ही पेंट के डब्बे निकले, सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया और पूछताछ करने लगे। उन्होंने अधिकारियों को समझाया कि वे भारतीय फैन हैं और वर्ल्ड कप में टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। उन्हें इन नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सुरक्षा अधिकारियों ने उनसे कहा कि कुछ भी हो, लेकिन रूल को तोड़ा नहीं जा सकता। इसके लिए उन्हें 1400 न्यूजीलैंड डॉलर (65000 रुपए) का जुर्माना अदा करने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया। सुधीर ने बहुत समझाया सुधीर ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। सुधीर ने कहा, "जुर्माने की रकम सुनकर मैं हैरान था। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं भारतीय टीम का सपोर्टर हूं और अपने शरीर को तिरंगे से पेंट कर हर जगह जाता हूं। पर अ