इतिहास रचने की कगार पर कप्तान धोनी पर भी हैं। जी हां, अंग्रेज़ों के खिलाफ वनडे में धोनी का कमाल का रिकॉर्ड है और धोनी इस समय इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने के मुहाने पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह क्लीन स्वीप धोनी की कप्तानी को भी नई ऊर्जा देगा। वनडे में विजयरथ पर सवार कप्तान धोनी एक और इतिहास रचने के करीब हैं। टेस्ट में जिस कप्तान धोनी की जमकर आलोचना हो रही थी, वो कप्तान अब वनडे में अपना मिडास टच फिर से दिखा रहा है। धोनी की रणनीति रंग ला रही है और बदलाव बादशाहत की कहानी लिख रहे हैं और यही वजह है कि पिछले वनडे में भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी पहले ही बन चुके हैं और अब एक बार फिर अंग्रेज़ों का बैंड बजाकर रिकॉर्ड रचने के करीब हैं धोनी। धोनी पूरी करेंगे क्लीन स्वीप की हैट्रिक इंग्लैंड में टीम इंडिया लगातार 8 जीत हासिल कर चुकी है और अब नज़रें लगातार नौंवी जीत पर है। लेकिन उससे भी खास बात ये है कि अगर टीम इंडिया ने शुक्रवार को क्लीन स्वीप कर दिया, तो धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड पर तीसरा क्लीन स्वीप पूरा कर लेगी। साल 2008 और साल 2011 में टीम इंडिया अपने घर में इंग्लैंड को दोनों दफ़ा 5-0 से मात दे चुकी है और अब 4-0 से सूपड़ा साफ करने का मौका है। टेस्ट में ज़िल्लत के बाद अंग्रेज़ो का मनोबल तोड़ने का मौका कप्तान धोनी बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे। यही नहीं माही दुनिया के सबसे सफल वनडे कप्तानों की लिस्ट में टॉप फाइव में पहुंचने से भी एक कदम ही दूर हैं। धोनी के नाम वनडे में 91वें जीत हैं और एक जीत उनकी पांचवें सबसे सफल कप्तान दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के साथ खड़ा कर देगी। जाहिर है लीड्स में जीत कामयाबी की एक और कहानी लिख देगी और कप्तान धोनी के ताज में कई और हीरे भी जुड़ जाएंगे।