टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी एक्ट्रेस वाइफ सागरिका घाटगे की मैरिज का ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार रात मुंबई में होटल ताज महल पैलेस में हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई सेलेब्स शामिल हुए। रिसेप्शन से पहले दोनों ने मीडिया के सामने आकर कुछ फोटोज भी खिंचाए। - इस फंक्शन के लिए सागरिका ने जहां फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई गोल्ड-क्रीम कलर की बनारसी लहंगा-चोली पहनी, वहीं जहीर ने सफेद चुड़ीदार के साथ डार्क ब्लू शेरवानी पहनी थी। - सागरिका ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी भी पहनी थी। जिसमें भारी चोकर, झुमका, मांग टीका और चूड़ियां भी शामिल हैं। उनके हाथ में कड़े और उंगलियों में अंगूठी भी थी। शादी के बाद की दो पार्टी - 23 नवंबर को गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज करने के बाद रिसेप्शन से पहले तक इस कपल ने दो पार्टी की। पहली पार्टी शादी वाले दिन ही हुई थी। इस कॉकटेल पार्टी में सचिन तेंडुलकर, उनकी वाइफ अंजलि, हरभजन सिंह, अजीत आगरकर, उनकी वाइफ फातिमा और हेजल कीच नजर आए थे। - इस पार्टी के एक दिन बाद ही न्यूली मैरिड कपल ने संगीत पार्टी दी। जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस दौरान यहां युवराज, हेजल, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, एक्टर आशीष चौधरी, विद्या मालवड़े जैसे उनके फ्रेंड्स शामिल हुए थे। रविवार को हुई थी मेहंदी सेरेमनी - रविवार 26 नवंबर को जहीर और सागरिका की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। इसमें सागरिका बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं थीं। - सागरिका ने डिजाइनर अनीता डोगरा का सिल्वर और सी-ग्रीन रंग का लहंगा बैकलेस चोली के साथ पहना था।