सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है। ओलिंपिक में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली जिमनास्ट दीपा कर्माकर को पद्मश्री दिया जाएगा। इसके अलावा इंदौर की भक्ति यादव, जिन्हें डॉक्टर दादी के नाम से जाना जाता है, को पद्मश्री दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने वाली सुनीति सोलोमन को भी चुना गया है। पैरालिंपिक्स में गोल्ड जीतने वाले मरियप्पन का भी नाम.... Advertisement - 2016 में रियो पैरालिंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले मरियप्पन थंगवेलु को पद्मश्री दिया जाएगा। - दीपा कर्माकर और मरियप्पन थंगवेलु के अलावा 20 लोगों का चयन पद्मश्री सम्मान के लिए किया गया है। - इन सभी को 26 जनवरी के दिन प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी सम्मानित करेंगे। पदमश्री लिस्ट: - ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नायक - पैरालिंपियन मरियप्पन थंगवेलु - एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने वाली सुनीति सोलोमन - जिमनास्ट दीपा कर्माकर - डॉक्टर भक्ति यादव