टीम इंडिया ने मोहाली टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में जीत हासिल करने वाले विराट कोहली 5वें कप्तान बन गए हैं। किसी भारतीय कप्तान ने 23 साल बाद ऐसा किया है। उनसे पहले अजहर ने 1993 में ऐसा किया था। इंग्लैंड ने 236 रनों पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया को 103 रनों का टारगेट दिया था। इंडिया ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए दूसरी इनिंग में अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 12 साल बाद टेस्ट में पार्थिव की फिफ्टी... - पार्थिव ने 8 साल बाद माेहाली टेस्ट के जरिए टीम इंडिया में वापसी की है। - इस टेस्ट में पार्थिव 67 रन पर नॉट आउट रहे। - इससे पहले 2004 में उन्होंने लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 52 रन बनाए थे। - वहीं, वनडे में उनकी पिछली हाफ सेन्चुरी 2011 में थी। (मैच की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) 8 साल बाद इंग्लैंड से सीरीज नहीं हारेगा भारत - 2008 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी। तब भारत ने उसे 1-0 से हराया था। - 2011 में इंग्लैंड ने अपने देश में भारत को 4-1 से हराया था। - 2012 में इंग्लैंड ने यहां आकर भारत को 2-1 से हराया। - 2014 में इंग्लैंड ने अपने देश में भारत को 3-1 से हराया। - तीसरे टेस्ट के बाद मौजूदा सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। दो टेस्ट और होने हैं। इंग्लैंड जीत भी जाता है तो सीरीज ड्रॉ हो जाएगी। माेहाली क्यों खास ? - भारत ने 2008 में मोहाली में ही इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कर सीरीज 1-0 से जीती थी। - इस बार भी मोहाली टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज में बढ़त ले ली। - मोहाली में भारत 22 साल से कोई टेस्ट नहीं हारा। इंग्लैंड के खिलाफ 1993 के बाद लगातार 2 टेस्ट जीता भारत - 1961 में नारी कॉन्ट्रैक्टर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया था। - 1972 में अजित वाडेकर की कप्तानी में इंडिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। - 1986 में कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दिलाई थी। - 1993 में मो. अजहरुद्दीन की कप्तानी ने टीम को इंग्लैंड पर 3-0 से जीत मिली थी। 20 मैच के बाद धोनी के बराबर कैप्टन कोहली - 20 टेस्ट में कप्तानी के बाद धोनी के नाम 12 जीत, 2 हार और 6 ड्रॉ थे। - इत्तेफाक से मोहाली में 20वें टेस्ट में कप्तानी के बाद कोहली के खाते में भी बतौर कप्तान 12 जीत, 2 हार और 6 ड्रॉ है। घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा है भारत की जीत का रिकॉर्ड - 1933 से 2016 तक भारत-इंग्लैंड के बीच 58 टेस्ट हुए। - 16 मैच में भारत को जीत मिली। 13 में हार हुई। 28 टेस्ट ड्रॉ रहे। - इस दौरान भारत का सबसे बड़ा स्कोर 509 रन और सबसे छोटा स्कोर 83 रन रहा। 8th विकेट के लिए भारत की चौथी बड़ी पार्टनरशिप इसी मैच में - 2004 में लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ युवराज सिंह और इरफान पठान ने 117 रन जोड़े थे। - 1983 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ बलविंदर संधू और यशपाल शर्मा ने 107 रन बनाए थे। - 1992 में डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रवीण आमरे और किरण मोरे ने 101 रन जोड़े थे। - 2016 मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 97 रन बनाए।