भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर 339 रन की लीड हासिल कर ली है। साहा (39) और भुवनेश्वर (8) क्रीज पर हैं। शुरुआत में लड़खड़ाई भारतीय पारी को रोहित (82) और साहा ने अपनी पार्टनरशिप से संभाला। भारत को पहला झटका मुरली विजय (7) के रूप में लगा। इसके कुछ ही देर बाद पुजारा (4) भी पवेलियन लौट गए। ये दोनों विकेट मैट हेनरी ने लिए। धवन फिर फ्लॉप रहे और 17 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हुए। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 204 रन पर समेट कर 112 की लीड हासिल की। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन 8वें नंबर पर उतरे जीतन पटेल (47) ने बनाए। कुछ ऐसी रही भारत की दूसरी पारी... -भारत को पहला झटका मुरली विजय (7) के रूप में लगा। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया। - कुछ देर बाद मैट हेनरी ने चेतेश्वर पुजारा को भी आउट कर भारत को दबाव में ला दिया। - खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन भी कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हो गए। - इसके बाद मैट हेनरी ने अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। रहाणे 1 रन बनाकर चलते बने। - कप्तान विराट कोहली ने कुछ देर पारी को संभाला और 45 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। - भारत को छठा झटका 106 रन पर रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा। - अश्विन के जाने के बाद साहा और रोहित ने मोर्चा संभाला। - रोहित शर्मा 82 रन बनाकर आउट हुए। - वहीं जडेजा 4 बॉल खेलकर ही चलते बने। - तीसरे दिन का खेल लो लाइट की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया, भारत के 2 विकेट शेष हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी... - वेटलिंग और जीतन ने 50 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की। - जीतन सबसे ज्यादा 47 रन बनाकर हुए, उन्हें अश्विन ने अपना शिकार बनाया। - न्यूजीलैंड को 9वां झटका वेटलिंग के रूप में लगा, वे शमी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। - शमी ने वेगनर को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूजीलैंड को 204 रन पर समेट दिया। - भुवनेश्वर कुमार ने 5, मोहम्मद शमी ने 3 और अश्विन व जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। टीम इंडिया की पहली इनिंग - पहली इनिंग में टीम इंडिया की तरफ से तीन बैट्समैन ने हाफ सेन्चुरी लगाई। - चेतेश्वर पुजारा ने 17 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 11 चौकों की मदद से 77 रन बनाए। - रिद्धिमान साहा ने नॉट आउट 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। - न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, वैग्नर और जीतन पटेल ने 2-2 विकेट लिए। - टीम इंडिया पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हुई।