भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 434 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी इनिंग में 4 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। ल्यूक रोंची (38) और सैंटनर (8) क्रीज पर हैं। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी इनिंग 377/5 के स्कोर पर डिक्लेयर कर दी। रवींद्र जडेजा की फिफ्टी होते ही कप्तान विराट ने इनिंग खत्म करने का इशारा किया। रोहित शर्मा 68 रन पर नॉटआउट रहे। पहली इनिंग में न्यूजीलैंड ने 262 और भारत ने 318 रन बनाए हैं। चौथे दिन का खेल... - चौथे दिन की शुरुआत में टीम इंडिया को पहला झटका मुरली विजय के रूप में लगा वो 76 रन बनाकर आउट हुए। - उनके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। - अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर लौटे। 6th विकेट के लिए रोहित शर्मा और जडेजा ने 100* रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने हाफ सेन्चुरी लगाई। - न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी और सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए। 1 विकेट क्रेग को मिला। दूसरी इनिंग में लड़खड़ाई कीवी टीम - इसके बाद शुरू हुई न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग में पहला विकेट गुप्टिल के रूप में गिरा। उन्हें अश्विन ने आउट किया। - इसी ओवर की आखिरी बॉल पर अश्विन ने लाथम को भी 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया। - पहली इनिंग के टॉप स्कोर रहे कप्तान विलियम्सन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 25 रन के निजी स्कोर पर अश्विन का शिकार बने। - चौथे विकेट के रूप में टेलर (17) रन आउट हुए। खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 93 रन बनाए हैं। 3 रन पर खोए दो विकेट - 400 से ज्यादा रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। - पारी के चौथे ही ओवर में टीम का पहला विकेट गिरा। तब न्यूजीलैंड का स्कोर सिर्फ 2 रन था। - इसी ओवर की आखिरी बॉल पर अश्विन ने पहली इनिंग में हाफ सेन्चुरी लगाने वाले लाथम को भी आउट कर दिया। अश्विन के 200 विकेट पूरे - इसके साथ ही आर. अश्विन टेस्ट क्रिकेटर में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले वर्ल्ड के नंबर 2 बॉलर बने। - उन्होंने अपने 37वें मैच में ये कारनामा किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया चार्ली ग्रिमेट (36 मैच) के नाम है। - हालांकि, इस मामले में अश्विन नंबर वन एशियन और इंडियन प्लेयर हैं। - एशिया में उनसे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के वकार यूनिस (38 मैच) के नाम था। वहीं, इंडियन रिकॉर्ड हरभजन सिंह (46) के नाम था।