.निर्भया गैंगरेप केस के दोषी विनय शर्मा ने देर रात तिहाड़ जेल में सुसाइड की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विनय ने पहले कुछ दवाएं खाई और फिर कपड़े को गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश... - विनय शर्मा को तिहाड़ के 8 नंबर जेल में रखा गया था। ऐसी जानकारी मिली है कि विनय ने पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। - बता दें कि निर्भया केस का मुख्य आरोपी राम सिंह मार्च 2013 में तिहाड़ में ही फांसी लगा चुका है। नाबालिग दोषी की हो चुकी है रिहाई - इस गैंगरेप केस में दिल्ली पुलिस ने मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर, रामसिंह और एक नाबालिग समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया था। - मुकेश और पवन समेत चार को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। रामसिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। - नाबालिग दोषी को बाल सुधार गृह में तीन साल तक रखा गया था। पिछले साल सजा पूरी होने पर उसे रिहा किया गया। 16 दिसंबर 2012 की रात को क्या हुआ था? - स्टूडेंट 23 साल की निर्भया (बदला हुआ नाम) 16 दिसंबर की रात अपने दोस्त के साथ मूवी देखकर लौट रही थी। - वह एक बस में अपने दोस्त के साथ बैठी। बस में बैठे लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की और लड़की का रेप किया। बाद में उन्हें बस से फेंक दिया। - 13 दिन बाद इलाज के दौरान सिंगापुर में निर्भया की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए थे।