चार राज्यों की 18 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को उपचुनाव संपन्न हुआ। इनमें बिहार की 10, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की तीन-तीन और पंजाब की 2 विधानसभा सीटें शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा और बंदोबस्त के बीच सुबह 7 सात बजे से शाम 5 बजे तक इन सभी सीटों पर मतदान हुआ। बिहार की 10 विधानसभा सीटों के लिए करीब 26 लाख से भी ज्यादा मतदाताओं 94 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। बिहार के अलावा मध्यप्रदेश की तीन सीटों बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और आगर पर भी कांटे की टक्कर है। कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही वोट डाले गए। सभी राज्यों में उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी कोई गड़बड़ी या लड़ाई-झगड़े की सूचना नहीं मिली।