सोनिया गांधी ने कहा है कि अब वे रिटायर हो रही हैं। उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे राजनीति से संन्यास लेने का मन बना रही हैं। वे शुक्रवार को संसद के शीतकालीन सत्र में पहुंची थीं। यहां मीडिया ने उनसे सवाल किया था कि राहुल गांधी के प्रेसिडेंट बनने के बाद पार्टी में उनका क्या रोल होगा? हाल ही में एयर एंबुलेंस से लाना पड़ा था दिल्ली - सोनिया गांधी की 27 अक्टूबर को शिमला में अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाकर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। काफी वक्त से बीमार चल रही हैं - बता दें कि सोनिया की सेहत काफी दिनों से ठीक नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, इसके बाद हुए हिमाचल और गुजरात इलेक्शन कैम्पेन में भी भाग नहीं लिया। - पिछले साल अगस्त में बनारस में एक रैली के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तब भी उन्हें डी-हाइड्रेशन की शिकायत बताई गई थी। - कुछ दिन पहले वो इलाज के लिए अमेरिका भी गई थीं। इससे पहले भी उन्हें बुखार की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। कब-कब बीमार पड़ीं सोनिया गांधी? - 10 मई को सोनिया को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी, तब भी उन्हें गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके पहले सोनिया की सेहत काफी दिनों से ठीक नहीं थी। उन्होंने साल की शुरुआत में हुए यूपी इलेक्शन के कैम्पेन में हिस्सा नहीं लिया था। - फरवरी में सोनिया को सांस लेने में परेशानी हुई थी। वह कुछ दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहीं। तब तबीयत खराब होने के लिए मौसम में बदलाव को वजह बताया गया। - अगस्त, 2016 में बनारस में रैली के दौरान सोनिया की तबीयत खराब हुई थी। तब उन्हें डी-हाइड्रेशन की शिकायत बताई गई। इसके बाद वह इलाज के लिए अमेरिका भी गई थीं। - 29 मई, 2016 को भी वायरल इन्फेक्शन (बुखार) के चलते सोनिया गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं।