जिले के निलंगा में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के हेलिकाॅप्टर की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। हादसे में सीएम समेत चार लोग बाल-बाल बचे गए। हेलिकाॅप्टर निलंगा से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। फडणवीस ने ट्वीट कर सुरक्षित रहने की जानकारी दी। हेलिकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया... - दुर्घटना के तुरंत बाद फडणवीस ने ट्वीट कर एक्सीडेंट के बारे में बताया। उन्होंने लिखा- "हमारा हेलिकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन मैं और मेरी टीम पूरी तरह से सेफ है। चिंता करने की जरूरत नहीं है।" - फडणवीस गुरुवार को लातूर के निलंगा समेत अन्य जगहों पर कई प्रोग्राम में शामिल होने वाले थे। निलंगा में प्रोग्राम के बाद उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ा और उसकी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। - बता दें कि इसे पहले भी 13 मई को गढ़चिरौली के आलापल्ली में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते सीएम को अपने पहले से तय प्रोग्राम में बदलाव करना पड़ा था और नागपुर तक सड़क से आना पड़ा था। कैसे हुआ हादसा? - फडणवीस लातूर के निलंगा में शिवार संवाद यात्रा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर से मुंबई रवाना हुआ थे। - उड़ान भरते ही चॉपर मौके पर ही गिरा। इसके चलते फडणवीस के हाथ में खरोंच आई, जबकि उनके मीडिया सलाहकार केतन पाठक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। - घटना के बाद फडणवीस निलंगा में ही मंत्री संभाजी पाटिल के घर पर रुके। मुंबई से दूसरा हेलिकॉप्टर मंगवाया गया। - दुर्घटना के बाद फडणवीस का डॉक्टरों की टीम ने जांच की। उनकी हालत नॉर्मल बताई जा रही है। - हादसे की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।