यूपी के सहारनपुर में हिंसा से बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सर्विस ब्लॉक कर दी गई है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि अफवाहों को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है। बता दें कि दो कम्युनिटीज के बीच 5 मई को हुए विवाद के बाद यहां हिंसा भड़क गई थी। एंटी सोशल एलीमेंट्स फैला रहे अफवाह... - डीएम एनपी सिंह ने अपने आदेश में कहा है, '' एंटी सोशल एलीमेंट्स इंटरनेट के जरिए अफवाह और गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। लिहाजा मैसेजिंग और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक के लिए मोबाइल इंटरनेट बैन किया गया है।'' - ''सेक्शन 144 के तहत सभी इंटरनेट मैसेजिंग और सोशल मीडिया की फैसिलिटीज पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।'' Q. कैसे शुरू हुआ विवाद? A. सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में 5 मई को महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर ठाकुरों और दलितों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें ठाकुर पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई थी। Q. कैसे भड़की हिंसा? A. इस घटना के बाद दलितों के 60 से ज्यादा मकान जला दिए गए थे और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। इस घटना का दलितों की भीम आर्मी ने विरोध किया। - 9 मई को दलित इकट्ठा हुए। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वो भड़क गए। जिले में 9 जगह हिंसा हुई। दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी गई। 21 मई को दलितों ने बड़ी तादाद में दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया। Q. मायावती का क्या रोल? A. 23 मई को मायावती 5 मई को हुई हिंसा के विक्टिम्स के परिवार वालों से मिलने शब्बीरपुर गांव पहुंचीं। उन्होंने दलित विक्टिम्स को पार्टी फंड से 25 से 50 हजार रुपए तक की मदद देने का एलान किया। वहां एक सभा भी की। - यहां से घर लौट रहे दलितों पर रास्ते में हमला कर दिया गया। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। इसके बाद दलितों ने अपर कास्ट के लोगों के 2 घरों में आग लगा दी। Q. सीएम योगी ने क्या किया? A. हालात काबू करने के लिए सीएम योगी ने 23 मई की रात ही स्टेट प्लेन से 4 अफसरों की एक टीम लखनऊ से सहारनपुर भेजी। गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और आगरा से 5 PAC के कमाडेंट भी भेजे गए। - बुधवार देर शाम सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को सस्पेंड कर दिया गया। डिवीजनल कमिश्नर एमपी अग्रवाल और डीआईजी जेके शाही का भी ट्रांसफर कर दिया गया। प्रमोद कुमार पांडेय को नया डीएम बनाया गया है। बबलू कुमार सहारनपुर के नए एसएसपी बनाए गए हैं। Q. पुलिस ने क्या किया? A. इस मामले में अब तक 25 लोगों को अरेस्ट किया गया है। भीम आर्मी फाउंडर चंद्रशेखर को नामजद किया गया है। - बीते बुधवार को अज्ञात हमलावर ठाकुर कम्युनिटी के एक शख्स को गोली मारकर फरार हो गए।