खनन कारोबारी शेखर रेड्डी के 8 ठिकानों पर आईटी डिपार्टमेंट के छापों में 142 करोड़ रुपए मूल्य की नगदी और सोना जब्त किया गया है। नोटबंदी के बाद किसी एक शख्स के यहां छापों में यह सबसे बड़ी जब्ती बताई जा रही है। इससे पहले बेंगलुरु में दो इंजीनियरों के यहां छापे में 152 करोड़ रुपए की नगदी जब्त हुई थी। शेखर को AIADMK के कई नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। 127 किलो सोना मिला... - फाइनेंस मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को बताया- "इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट ने चेन्नई और वेल्लोर में शेखर रेड्डी के 8 ठिकानों पर छापे मारे। - "इन छापों में 106 करोड़ रुपए नगद मिले हैं। इनमें 10 करोड़ रुपए के 2000 के नोट हैं। 127 किलोग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 36.29 करोड़ रुपए है।" - छापे गुरुवार को डाले गए थे। इस मामले में इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट के अफसर शेखर रेड्डी के अलावा एक और बिजनेसमैन श्रीनिवास रेड्डी से भी पूछताछ कर रहा है। - दोनों रेत के खनन के कारोबार से जुड़े हैं। प्रेम नाम के एक और शख्स की पहचान की गई है, जो दोनों बिजनेसमैन की फर्म्स चलाता था। - बताया जा रहा है कि शेखर के तमिलनाडु के कई बड़े नेताओं से ताल्लुक हैं। # नोट इतने की बक्सों में रखे गए - इनकम टैक्स डिपाटमेंट के अफसरों को इन नोटों को बक्सों में रखना पड़ा। दो दिन लगातार इनकी काउंटिंग की गई। - आईटी डिपार्टमेंट के अफसर ने बताया- "2000 के नए नोट के बंडल्स से बैंकिंग स्लिप गायब मिली। जांच को भटकाने के लिए इन्हें आपस में मिला दिया गया था।" - "इस केस की जानकारी हम इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) और सीबीआई को देंगे। ताकि मनी लांड्रिंग केस में आगे जांच हो सके।" # शेखर रेड्डी का है ग्रुप - मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये ग्रुप शेखर रेड्डी का है। सेंड माइनिंग कारोबार के साथ ये शख्स तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट का भी मेंबर है। # रेड्डी के दो रूम के दरवाजों को तोड़कर निकाला कैश - मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेड के दौरान रेड्डी के दो रूम लॉक थे। अफसरों ने जब इनकी चाबी मांगी तो देने से इनकार कर दिया। - बाद में इनके दरवाजों को तोड़ा गया। यहां से भी गोल्ड और कैश मिला # कैसे मिली थी मिली जानकारी - पुलिस और आईटी टीम को प्रेम कुमार नाम के एक शख्स के बारे में जानकारी मिली थी कि वो मनी एक्सचेंज और लांड्रिंग कर रहा है। इसके बाद सबूत जुटाए गए। - छापेमारी की कार्रवाई एक साथ आठ ठिकानों पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शुरू की गई थी। - टीम को शक था कि पुराने नोटों के बदले काफी गोल्ड खरीदा और बेचा जा रहा है। नोटबंदी के बाद 5 बड़े छापे 1 दिसंबर: कर्नाटक में पीडब्ल्यूडी के दो चीफ इंजीनियरों के यहां 152 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ, इसमें 4.7 करोड़ की नई करंसी भी जब्त हुई। 8 दिसंबर: चेन्नई में शेखर रेड्डी के यहां से 142 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त। इसमें 10 करोड़ रुपए के नए नोट और 127 किलो सोना है। 9 दिसंबर: एक्सिस बैंक की चांदनी चौक ब्रांच पर आईटी डिपार्टमेंट की कार्रवाई में 44 फर्जी खातों को पता चला। इनमें 100 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। 4 दिसंबर: ओडिशा के संभलपुर जिले में पुलिस ने 8 हथियारबंद लोगों के पास से 1 करोड़ 42 लाख रुपए जब्त किए। 9 दिसंबर: गुजरात के सूरत से 76 लाख रुपए के 2000 के नए नोट जब्त किए गए। ये नासिक से लाए जा रहे थे। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 9 दिसंबर: मुंबई में 85 लाख रुपए के नए करंसी नोटों के साथ 4 लोग गिरफ्तार किए गए।