पाकिस्तान एयरलाइंस का एक प्लेन बुधवार को एबटाबाद के पास क्रैश हो गया। इसमें पाकिस्तानी सिंगर जुनैद जमशेद और तीन विदेशी नागरिक समेत 47 लोग सवार थे। यह प्लेन चितराल से इस्लामाबाद जा रहा था। प्लेन जिस इलाके में क्रैश हुआ, वह पहाड़ी इलाका है। पाकिस्तान की आर्मी ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां से अब तक 21 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू के लिए पाकिस्तान की आर्मी रवाना... - पाकिस्तान एयरलाइंस के स्पोक्सपर्सन दानियाल गिलानी ने बताया- "एटीआर-42 एयरक्रॉफ्ट को फ्लाइट पीके- 661 के तौर पर ऑपरेट किया जा रहा था और यह क्रैश हो गई।" - "यह प्लेन 10 साल पुराना था, लेकिन अच्छी कंडीशन में था। रेस्क्यू के लिए सभी तरह के रिसोर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।" - उधर, इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंंस ने बताया- "आर्मी और हेलिकॉप्टर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।" - इस प्लेन में पाकिस्तान के जाने-माने सिंगर जुनैद जमशेद के साथ उनकी पत्नी के भी होने की खबर है। वहीं, चितराल के डिप्टी कमिश्नर भी सवार थे। # हादसा कहां हुआ? - पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक यह हादसा हवेलियां इलाके के पाटोला गांव में हुआ है। - हादसे वाली जगह के पास पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी है। गांव के लोगों ने इसे गिरते देखा है। - पास की पहाड़ी से धुआं उठते देखा है। # कितने लोग सवार थे? - पैसेंजर की लिस्ट के मुताबिक इस प्लेन में 31 पुरुष, 9 महिलाएं और 2 नवजात बच्चे सवार थे। इसके अलावा, दो एयरहोस्टेस और तीन पायलट भी थे। # क्रैश होने की वजह -ग्लोबल एविएशन वाचडॉग एविएशन हेराल्ड ने द डॉन को बताया- "पीके-661 इंजन में आई खराबी की वजह से क्रैश हुआ।" # कहां से कहां जा रहा था? - यह फ्लाइट 3:30 बजे चितराल से रवाना हुई थी। इसे 4:40 बजे इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो इंटरनेशल एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन 4 बजे के आसपास इसका ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। # पहले भी पाकिस्तान में हुए हादसे - 2012 में भोजा एयरलाइन का प्लेन बोइंग 737 इस्लामाबाद के पास क्रैश हो गया था। इसमें 121 पैसेंजर सवार थे। - वहीं, जुलाई 2010 में इस्लामाबाद के पास एयरबस 321 के साथ हादसा हुआ था। इसमें 152 लोगों की मौत हुई थी। - 1991 में पीआईए एयरबस A300 भी क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 167 लोग मारे गए थे।