अखिलेश यादव सोमवार को बदायूं और बरेली दौरे पर हैं। बदायूं में उन्होंने 75 परियोजनाओें का लोकार्पण किया। साथ ही चार योजनाओें का शिलान्यास किया। 310 मेधावी छात्रों को दिए लैपटॉप, 500 श्रमिकों को साइकिल, 500 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना के चेक और कौशल विकास के प्रमाणपत्र दिए। साथ ही बदायूं में ई-रिक्शा बांटा। उन्होंने बदायूं-बरेली 4 लेन सड़क का भी लोकार्पण किया। अखिलेश यादव ने क्या कहा... - बदायूं कांड पर विरोधियों ने सरकार को बदनाम किया, जांच के बाद हकीकत सामने आ गई। - युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही सरकार, आने वाले समय में और पुलिस भर्ती करेंगे। - सड़कें बनने से गांव से शहर की दूरी कम हुई, बदायूं-बरेली को जोड़ने वाला फोर लेन बन रहा है। - डिजिटल इंडिया के बात करने वाले देख रहे हैं,सपा सरकार ने युवाओं को लैपटॉप बांटे। - बदायूं में पुल और नया इंटर कॉलेज बनेगा,पिछली सरकार ने पत्थरों में पैसा लगाया। - विद्युत सब स्टेशन की संख्या बढ़ाएगी सरकार,विद्युत व्यवस्था को बेहतर बना रहे हैं। - मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई,बदायूं में पैरामेडिकल कॉलेज भी बनेगा। - आजमगढ़ में चीनी मिल बनाने का काम किया, तरक्की के रास्ते पर यूपी को ले जा रहे। - केंद्र सरकार ने दो साल में क्या किया है, केंद्र उपलब्धियों का कार्यक्रम करने जा रही। - किसानों को समय पर पानी, खाद, बीज देंगे, पुलिस भर्ती प्रक्रिया को और आसान बनाया। - आगरा एक्सप्रेस-वे बनने से किसानों को लाभ होगा। सबसे बड़ी सड़क सपा सरकार बना रही है। -समाजवादियों को जनता दोबारा मौका देगी, जनता को समाजवादियों ने भरोसा दिलाया। - फोन करने पर एंबुलेंस तुरंत पहुंच रही है, डायल 100 सेवा को बेहतर बनाया। - पुलिस भी घटना होने पर 10 मिनट में पहुंच रही है।