दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर कवायद जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के ऑफिस से जानकारी बाहर आई है कि उप राज्यपाल दिल्ली की राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों से मुलाकात कर सरकार बनाने का रास्ता साफ करने की कोशिश में जुटे हैं। उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली में गृह मंत्रालय राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात भी की है। इसके पहले वो दिल्ली के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं से भी कुछ दिन पहले मुलाकात कर चुके हैं। साफ है कि दिल्ली में सरकार बनने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। लेकिन उप राज्यपाल सरकार बनाने की हर मुमकिन कोशिश में जुटे हैं। कल ही दिल्ली में बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने की बात सामने आई थी। लेकिन बाद में बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने साफ किया कि वो सरकार बनाने के लिए दोबारा चुनाव में जाने के पक्ष में हैं।