आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक के बाद एक बढ़ती ही जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दिल्ली में बिना इजाजत पोस्टर लगाने का। दरअसल, तीन अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली होने वाली है, जिसे लेकर दिल्ली में कई जगह पोस्टर लगाए गए थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पोस्टर लगाने के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई। गिरफ्तारी के बाद चारों कार्यकर्ताओं को मालवीय नगर थाने में रखा गया है। आप आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने आप पार्टी के 4 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कहना है कि भारतीय जनता पार्टी हमें डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।