योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद दामाद डॉ. नवल किशोर शाक्य शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान पूर्व मंत्री आजम खान भी मौजूद थे। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय पर गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपचुनाव से सपा की जीत का फायदा ये हुपआ कि हुआ है कि अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विकास की बात करने लगे हैं। पहले उनकी सोच अलग दिशा में जा रही थी। उन्होंने कहा कि बीटीसी छात्रों को नियुक्ति इसलिए नहीं मिल रही क्योंकि वे सपा सरकार में नौकरी मिली थी। सरकार छात्रों को मार रही है। यह क्या है? लोगों को कम से कम रोजगार तो दो बच्चों के भविष्य को जांच के नाम पर अंधकार में क्यों रख रहे हैं। कौन हैं डॉ. नवल किशोर शाक्य -डॉ. नवल किशोर शाक्य कैंसर विशेषज्ञ हैं। जब स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में उस उन्होंने बसपा की सदस्याता ली थी। - बता दें कि इससे पहले फरवरी में मौर्य के भतीजे सपा का दामन थाम चुके हैं। पार्टी में शामिल होने पर उनके भतीजे ने कहा था, 'भाजपा में शोषण होता रहा तो चाचा भी यहीं आ जाएंगे।' क्या कहा अखिलेश यादव ने - उन्होंने कहा कि 2019 में कौन कितनी सीटें जीतेगा वो अलग बात है। अब यूपी के मुख्यमंत्री विकास की तरफ जाने लगे हैं। अब वो स्टैंडअप स्टार्ट-अप की बात कर रहे हैं। - सपा और बसपा के बीच 2019 में गठबंधन होगा या नहीं के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कोई बात नहीं कहूंगा। लेकिन वक्त आने पर बता दिया जाएगा की क्या होगा। - सरकार के एक साल पूरे होने पर अखिलेश ने कहा कि जनना ने गोरखपुर और फूलपुर की के परिणामों से सरकार को एक साल का रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। - Evm से जो गुस्सा निकलना चाहिए वो नहीं निकल पा रहा जो बैलेट से गुस्सा निकलता है। क्या कहा आजम खान ने - वहीं, आजम खान ने कहा कि लोग कहते हैं सपा और बसपा एक ऐसे हो सकती हैं। जिन्हें शायद किसी न किसी वजह से ये जोड़ अच्छा नहीं लगा वो ये कह रहे हैं। बुनियादी तौर पर ये ही कह देना कि विचारधाराएं अलग हैं ये गलत है। कोई ईद मना ले कोई होली और दिवाली। कोई किसी को महापुरुष मान ले तो कोई किसी को। कई साम्राज्य आएं लेकिन दबा कुचला वर्ग वहीं रहा। अगर किसी को अपना बनाना है तो जरूरी नहीं उसके अंदर तमाम खूबियां ढूंढे। फासिस्ट ताकतों को खत्म करने के लिए हमे साथ देना चाहिए।