राजधानी के गंगाराम अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के साथ एक पेशंट पहुंचा। जांच में पता चला कि इंटेस्टाइन में रुकावट है। सेप्टीसीमिया की भी दिक्कतें थी। मामला सीरियस था। जब उसकी सर्जरी की गई तो डॉक्टर हैरान रह गए। उसके पेट से 12 सोने के बिस्किट निकाले गए। इनका वजन तकरीबन 400 ग्राम है। पेट की सर्जरी करने वाले डॉक्टर को अंदेशा है कि शख्स ने बिस्किट निगले हैं। घटना की सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को आगे की जांच के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। इन सोने के बिस्किटों की संख्या 12 है और इनका वजह 400 ग्राम। दरअसल पश्चिम बिहार के रहने वाले 65 साल के एक शख्स को पेट में तकलीफ के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पाल में लाया गया। डॉक्टरों को स्कैन में पेट में किसी मेटल के होने का अंदेशा हुआ। लेकिन ऑपरेशन के बाद पेट से जो कुछ निकला उसे देखकर ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों की आंखें फटी रह गई। पेट से पूरे 12 सोने के बिस्किट निकले। वहीं सोने के बिस्किट मिलने से हैरान परेशान डाक्टरो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मामला कस्टम विभाग को सौंप दिया। पुलिस की मानें तो यह स्मगलिंग का मामला हो सकता है। लेकिन यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि पेट में सोने के बिस्किट का रहस्य क्या है। लेकिन यह वाक्या अपने आप में हैरान करने वाला है।