नरेंद्र मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने शुक्रवार को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, ''पिछले सालों में एनडीए सरकार ने अामूलचूल बदलाव किए। देश का गौरव बढ़ा, परिवारवाद का नासूर खत्म हुआ।'' एक सवाल पर शाह ने कहा कि अगर रजनीकांतजी बीजेपी में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने कहा, "आज के दिन नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार की शपथ ली थी। जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। विदेशों में भी भारत को लेकर सोच बदली है। मोदी देश की सोच बदलने में कामयाब रहे हैं। परिवारवाद का नासूर खत्म हुआ।" - "जो कई साल में हासिल नहीं कर पाए, वो तीन साल में किया है। तभी हमने नारा बनाया- साथ है, विश्वास है... हो रहा विकास है। हमारी सरकार जैसे चली, हमारे विरोधी भी कोई आरोप नहीं लगा सकते।" - "सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर 8 हजार करोड़ पैसा अकाउंट्स में पहुंच चुका है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की की। हमारी सरकार ने शत्रु संपत्ति बिल लाकर एक मजबूत काम किया है। सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए नोटबंदी जैसा नियम और बेनामी संपत्ति एक्ट लेकर आई।" - "देश में पंचायत से लेकर लोकसभा तक सभी चुनाव एक ही बार हों, मोदी ने ऐसा प्रस्ताव भी रखा है। सरकार ने कानून के जंगल को खत्म करने का काम किया है। जीएसटी को लागू कर बहुत बड़ा काम किया है। इससे एक देश-एक टैक्स का रास्ता साफ होगा।" सरकार ने न्यू इंडिया की नींव रखी - शाह ने कहा, "तेजस एयरक्राफ्ट को एयरफोर्स में शामिल कर मेक इन इंडिया को मजबूती प्रदान की। सेना के आधुनिकीकरण का काम किया। गाड़ियों से लालबत्ती हटाकर वीआईपी कल्चर खत्म करने की कोशिश की। हमारी सरकार फैसले लेने वाली है।" - "तीन साल में मोदी सरकार ने न्यू इंडिया की नींव रखी। पीएम जनधन योजना के तहत गरीब लोगों को अर्थतंत्र के साथ जोड़ने का काम किया। 2 करोड़ गरीब लोगों को गैस का चूल्हा दिया गया। 2019 तक 5 करोड़ गैस कनेक्शन देने का टारगेट रखा है।" - "सेंसेक्स आज 31000 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। एफडीआई में 45% का उछाल आया। 28.52 करोड़ लोगों को जनधन खाते खोले गए। आईएमएफ ने 7.2% विकास दर का अनुमान जताया है। हमने 15 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति सील की।" - "सबसे ज्यादा फॉरेन करंसी और सबसे ज्यादा सड़कें 2016-17 के दौरान ही बनीं। 2014 के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, सबमें बीजेपी का जनाधार बढ़ा है। आजादी के बाद नरेंद्र मोदी सबसे कामयाब पीएम साबित हुए।" सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर - "सेंसेक्स आज 31000 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है। 28.52 करोड़ लोगों को जनधन खाते खोले गए। एफडीआई में 45 फीसदी का उछाल आया है।" - "आईएमएफ ने 7.2% विकास दर का अनुमान जताया है। हमने 15 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति सील की।" - "सबसे ज्यादा फॉरेन करंसी और सबसे ज्यादा सड़कें 2016-17 के दौरान ही बनीं