सरकार ने संसद को बताया है कि भारत में शत्रु संपत्ति (enemy property) का वैल्यूएशन 1,04,219 लाख करोड़ रुपए है। लोकसभा में गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने यह जानकारी दी। अहीर के मुताबिक, कुल 9280 एनिमी प्रॉपर्टी हमारे देश में मौजूद हैं। अहीर ने संसद को और क्या बताया... - अहीर के मुताबिक, शत्रु संपत्ति कस्टोडियन के पास होती हैं। देश में इस वक्त कुल 9280 शत्रु संपत्तियां मौजूद हैं। इनका एरिया 11,773 एकड़ है। और इनका वैल्यूएशन 1,04,219 रुपए किया गया है। - अहीर ने ये जानकारी लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में दी। बता दें कि शत्रु संपत्ति के लिए एक अलग ऑफिस (कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी डिपार्टमेंट) केंद्र सरकार में है। क्या है शत्रु संपत्ति - भारत ने 1962 में चीन के अलावा 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ी। इन्हें दुश्मन देश माना जाता है। - इन देशों के कुछ नागरिकों की जो प्रॉपर्टी भारत में मौजूद है, उसे ही शत्रु संपत्ति कहा जाता है। - ये लोग देश छोड़कर चले गए लेकिन इनकी प्रॉपर्टी यहां मौजूद है। इसके लिए सबसे पहले 1968 में कानून बनाया गया था। - इस कानून में 2005 और फिर 2016 में बदलाव किए गए। मोदी सरकार ने पिछले साल जब कानून में बदलाव किए तो इसे काफी सख्त कर दिया गया। - शत्रु संपत्ति की देखभाल के लिए कस्टोडियन सरकार ही तय करती है। - नए कानून के मुताबिक, अब सीधे केंद्र सरकार इस मामले को देखेगी। इस प्रॉपर्टी को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। - दूसरे शब्दों में ये कहा जा सकता है कि शत्रु संपत्ति पर अब केंद्र सरकार का हक है।