यूपी में चौथे फेज के लिए 12 जिलों की 53 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इस फेज में 680 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं, जिनमें सिर्फ 9 फीसदी ही महिलाएं हैं। वहीं, वोटर्स की तादाद 1 करोड़ 69 लाख है। पिछली बार इन जिलों में एवरेज 58% वोटिंग हुई थी। इस फेज में पार्टियों ने 72.7 फीसदी यानी 493 ऐसे कैंडिडेट्स को टिकट दिया है, जिनकी उम्र 25 से 50 साल के बीच है। वहीं, 189 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बीएसपी से हैं इन जिलों में होनी है वोटिंग - प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली। चौथे फेज में 189 कैंडिडेट करोड़पति - बसपा- 53 में से 45 कैंडिडेट्स - बीजेपी- 48 में से 36 कैंडिडेट्स - सपा- 33 में से 26 कैंडिडेट्स - कांग्रेस- 25 में से 17 कैंडिडेट्स चौथे फेज में ये हैं प्रमुख चेहरे- # रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (निर्दलीय, सीट- कुंडा) - राजा भैया कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं और अखिलेश सरकार में मंत्री हैं। - वे लगातार 5 बार से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में कुंडा विधानसभा से जीत रहे हैं। - वे बीजेपी और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। # अदिति सिंह (कांग्रेस, सीट-रायबरेली सदर) - अदिति सिंह रायबरेली के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। उन्होंने लंदन से एमबीए की डिग्री ली है। - प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने चुनाव में उतरने का फैसला किया। - अदिति अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं। #पूजा पाल (बसपा, सीट-इलाहाबाद पश्चिमी) - पूजा बसपा से विधायक हैं। वह बाहुबली अतीक अहमद को भी हरा चुकी हैं। - पहले वे हॉस्पिटल में हाउसकीपिंग का काम करती थीं। #आराधना मिश्रा (कांग्रेस, सीट-रामपुर खास) - आराधना कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। - वे विधायक हैं और एक बार फिर से कांग्रेस ने उन्हें मैदान में उतारा है। - प्रमोद का यहां से लगातार 9 बार जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। #नंदगोपाल नंदी (बीजेपी, सीट- इलाहाबाद दक्षिण) - नंदगोपाल बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बसपा से उन्होंने लोकसभा का भी चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। - बीजेपी ज्वाइन करते ही उनका टिकट अनाउंस कर दिया गया। #अनुग्रह नारायण सिंह (कांग्रेस, सीट- इलाहाबाद उत्तरी) - अनुग्रह लगातार तीन बार से जीतते आ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता है। - वे इलाहाबाद उत्तरी से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। #नीलम करवरिया (बीजेपी, सीट- मेजा) - नीलम बाहुबली उदयभान करवरिया की पत्नी हैं। उनके पास 4.63 करोड़ रुपए के 8 बंगले और फ्लैट हैं। - इसके बावजूद वे पिछले 2 साल से मेजा विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे-से मकान में रह रही हैं। - वो सुबह-शाम गांव की गलियों में घर-घर जाकर बीजेपी का प्रचार कर रही हैं। #दीप नारायण यादव (सपा, सीट- गरौठा, झांसी) - दीप नारायण गरौठा से विधायक हैं और अखिलेश के करीबी हैं। - वे 10 साल से विधायक हैं और बाहुबली नेता माने जाते हैं। #वीर सिंह पटेल (सपा, सीट- चित्रकूट) - वीर सिंह कुख्यात डकैत ददुआ के बेटे हैं। हाल ही में वो ददुआ का मंदिर बनाकर चर्चा में आए थे। - वर्तमान में वे कर्वी विधानसभा से सपा विधायक हैं। #उत्कृष्ट मौर्य, (बीजेपी, सीट-ऊंचाहार, रायबरेली) - उत्कृष्ट स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे हैं। उनके खिलाफ बसपा के विवेक विक्रम सिंह चुनाव मैदान हैं। - वहीं, कांग्रेस से अजय पाल सिंह तो सपा से मनोज पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। - बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए थे।