गठबंधन से किनारा करने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल ने अपने 35 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। इससे पहले शुक्रवार को 8 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई थी।8 प्रत्याशियों में अपने ही विधायकों के काटे टिकट... - आरएलडी ने छपरौली से सिटिंग विधायक वीरपाल राठी का टिकट काटकर सहेंद्र सिंह चौहान को टिकट दिया है। - मोदीनगर से अपने सिटिंग विधायक सुदेश शर्मा को टिकट दिया है। - छाता से ऋषिराज सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि यहां से आरएलडी के सिटिंग विधायक तेजपाल सिंह थे। बताया जा रहा है कि तेजपाल बसपा में जाने की तैयारी में हैं। - बलदेव से निरंजन सिंह धनगर को टिकट दिया गया, जबकि यहां से आरएलडी के सिटिंग विधायक पूरन प्रकाश हैं। पूरन बीजेपी में जा चुके हैं।