एक साथ सबसे ज्यादा लोगों के राष्ट्रगान गाने का बांग्लादेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। इस कार्यक्रम में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग शामिल थे। बांग्लादेश में 2.54 लाख लोगों ने गाया था राष्ट्रगान। हालांकि, खोडलधाम में 2.54 लाख से कितने ज्यादा लोगों ने राष्ट्रगान गाया, इसका डाटा आना अभी बाकी है, लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दे दिया गया है। पाटीदार समाज ने किया था कार्यक्रम... Advertisement - सबसे ज्यादा लोगों के एक साथ राष्ट्रगान गाने का रिकॉर्ड पहले बांग्लादेश के नाम था। वहां 2 लाख 54 हजार लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया था। - खोडलधाम में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शनिवार को आखिरी दिन था। इस कार्यक्रम में पाटीदार समाज के लाखों लोग पहुंचे थे। - सुबह प्राण-प्रतिष्ठा और मंगलाआरती के बाद साढ़े तीन लाख से ज्यादा पाटीदारों ने राष्ट्रगान गाया। - रिकॉर्ड दर्ज किए जाने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से पार्टीदार नेता नरेश पटेल को सर्टिफिकेट दिया गया। ऐसे बना रिकॉर्ड - राष्ट्रगान गाने के लिए आने वाले लाखों लोगों की गिनती मुश्किल थी। इसके लिए कार्यक्रम वाली जगह के हर गेट पर 25 सेंसर फिट किए गए थे। - लोगों की गिनती के लिए एक अलग टीम भी थी, जिसमें 11 हजार लोग थे। - हालांकि, राष्ट्रगान कुल कितने लोगों ने गाया और कार्यक्रम में कितने लोग शामिल थे अभी इसका पूरा डाटा आना बाकी है।