अखिलेश बुधवार को जनता दरबार के माध्यम से लोगों से मिले। जनता दरबार 5 केडी स्थित सीएम आवास पर लगा था। सीएम ने यहां जनता की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। अखिलेश यहां बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए, वे अपनी बेटी के साथ भीड़ के बीच में जाकर लोगों से मिले। अखिलेश ने साइकिल यात्रा को दिखाई हरी झंडी - सीएम ने जनता दरबार के बाद साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - यह साइकिल यात्रा असम के कोकराझार से शुरू हुई है। - इस यात्रा में 15 सदस्य हैं। - यह साइकिल यात्रा जम्मू कश्मीर तक जाएगी। क्या है मकसद - सर्व सेवा संघ (सर्वोदय समाज) ने गांधी बिरादरी के अन्य संगठनों के साथ मिलकर तीन सितंबर को कोकराझार से श्रीनगर तक शांति सद्भावना साइकिल यात्रा शुरू की है। -संयोजक चंदन पाल के अनुसार यात्रा का उद्देश्य देश में भेदभाव मुक्त और समानता, सद्भावना, मैत्री तथा एकता का वातावरण बनाना है। - उन्होंने कहा हम पूरे भारत का भ्रमण कर रहे ताकि देश में शांति का मैसेज दे सकें।